Logo
April 20 2024 12:59 AM

नदियां नहीं, तो हम नहीं...नदियों को बचाएं- सलमान खान

Posted at: Aug 18 , 2017 by Dilersamachar 9656

दिलेर समाचार,मायानगरी के भाईजान यानि सलमान खान अक्सर सामाजिक कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वो बीईंग ह्यूमन के माध्यम से चैरिटी के तमाम काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो अब तेजी से सूख रही देशभर की नदियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ गए हैं। सलमान खान ने खुद इसकी जानकारी दी कि वो ‘रैली फॉर रिवर’ का हिस्सा बन चुके है।

 
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। वीडियो में सलमान खान लोगों से नदियों को बचाने की भावुक अपील करते दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में सलमान ने कहते हैं-‘हाय, मैं हूंसलमान खान। हमारी देश की नदियों ने हजारों साल से हमें पाला-पोसा है। लेकिन अफसोस है कि आज ये नदियां बहुत तेजी से सूख रही हैं। नदियां हमारी और हमारे देश की लाइफलाइन हैं। नदियां नहीं, तो हम नहीं। तो नदियों को बचाने के लिए और हमें बचाने के लिए मैं ‘रैली फॉर रिवर्स’ यानि कि नदी अभियान में शामिल हो चुका हूं। मैं अपनी नदियों को बचाने के लिए 8000980009 पर मिस्ड कॉल दे रहा हूं। आप भी जरूर दीजिए। दरख्वास्त है, शुक्रिया’।

वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है-रैली फॉर रिवर्स मूवमेंट से जुड़कर आप भी बदलाव का हिस्सा बनें। आज ही मिस्ड कॉल करें...अभी।

ये भी पढ़े: कपिल शर्मा उड़ रहै है बादलो में , अब अमिताभ बच्चन को कराया इंतजार, कैंसल कराया केबीसी का शूट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED