Logo
March 29 2024 10:22 AM

अब श्लोक पढ़ कर रोबोट कराऐंगे अंतिम संस्कार

Posted at: Aug 31 , 2017 by Dilersamachar 9727
दिलेर समाचार,प्रीस्‍ट जिन्‍हें भगवान का सेवक कहा जाता है वे अंतिम संस्‍कार करते हैं। जिसके लिए वो मोटी रकम वसूलते हैं। अब जापान की एक कंपनी ने रोबोट लॉन्‍च किया है जो अंतिम संस्‍कार की प्रक्रियारोबोट करेगा

ये भी पढ़े: पिता की तरह बंद गले का सूट पहनकर राहुल गांधी ने अपनाया नया लुक

जापान की एक कंपनी ने इंसान जैसे दिखते रोबोट यानि ह्यूमेनॉएड को अब अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी भी दे दी है। रोबोट को पेपर नाम दिया गया है। पेपर रोबोट एक बौद्ध पुजारी की तरह अंतिम संस्कार कराएगा। एक प्रीस्ट की तरह श्लोक पढ़ते हुए लोगों का अंतिम संस्कार करा सकेगा। जापान की रोबॉट निर्माता कंपनी पेप्पर ने ऐसा रोबॉट लॉन्च किया है जो एक प्रीस्ट की भूमिका निभा सकता है। बता दें कि पेपर रोबॉट का पहनावा बौद्ध धर्म के प्रीस्ट की तरह होगा। यह रोबॉट श्लोक पढ़ने के अलावा ड्रम बजाने में भी सक्षम होगा। 

 जापान की कंपनी निसेई कॉरपोरेशन ने टोक्यो में लाइफ एंडिंग इंडस्ट्री एक्सपो के दौरान पेपर रोबोट को पेश किया। जापान की बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है। देश जनसंख्या गिरने से भी परेशान है। यही वजह है कि कारखानों, होटलों और हॉस्पिटलों में बड़े पैमाने पर रोबोटों की मदद ली जा रही है। अंतिम संस्कार करने वाले बौद्ध पुजारियों की संख्या भी कम हुई है। आम तौर पर उनकी बहुत ज्यादा कमायी नहीं होती है। इसी वजह से युवा पुरोहितगिरी से दूर भाग चुके हैं। निसेई कॉरपोरेशन के एक्जीक्यूटिव एडवाइजर मिचियो इनामुरा के मुताबिक पुजारियों को मंदिर के साथ साथ रोजी रोटी के लिए पार्ट टाइम नौकरी भी करनी पड़ती है। 

ये भी पढ़े: OMG! अपने देश में ऐसे भी होती है शादियां

पुजारियों की संख्या यहां काफी कम है। कंपनी इस कमी को रोबोटों के जरिये पूरा करना चाहती है। रोबोट पुजारी आम पुजारी के मुताबिक बेहद सस्ता भी होगा। पुजारी जहां एक अंतिम संस्कार के बदले 2,40,000 येन करीब 2,200 डॉलर लेता है वहीं रोबोट दुनिया से विदाई की रस्म 450 डॉलर में कर देगा। बौद्ध पुजारी तेजसुगी मातसुओ भी पेपर रोबोट को देखने एक्सपो में आये। मातसुओ के मुताबिक रोबोट ये काम कर तो देगा लेकिन मशीनी अंतिम संस्कार में हर किसी को कुछ न कुछ कमी जरूर खलेगी।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED