Logo
March 29 2024 05:15 PM

OMG! शोएब ने शेयर की सानिया के साथ की फोटो…

Posted at: Sep 13 , 2017 by Dilersamachar 9655

दिलेर समाचार, लंदन में शोएब-सानिया के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान भी अपनी मंगेतर बॉलीवुड स्टार सागरिका घाटके के साथ लंदन में ही हैं। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसको लेकर लोग उन्हें इस्लाम की पाठ पढ़ाने लगे।

शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में सानिया ने ट्राउज़र, पिंक टॉप और ब्लैक श्रग पहन रखा है। इस फोटो को देखकर कई लोगों ने इस कपल की जमकर तारीफ की तो कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने दोनों को जमकर कोसा। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मुस्लिम? बिल्कुल नहीं, आप दोनों को देखकर शर्म आती है।।।'

शोएब ने लंदन से दो फोटो शेयर की, एक में वो अकेले हैं और दूसरी फोटो में उनके साथ सानिया भी हैं। पहली फोटो का कैप्शन उन्होंने लिखा, 'खाली रोड हो और पोज ना हो?' इसके बाद सानिया के साथ फोटो में उन्होंने कुछ कैप्शन नहीं डाला।सागरिका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें कई स्टार्स एकसाथ नजर आ रहे हैं। इनमें शोएब मलिक, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, हरमन बवेजा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: पंचायत के फरमान पर प्रेमी जोड़े को करंट लगाकर मारा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED