Logo
March 29 2023 03:16 PM

खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Posted at: Apr 18 , 2018 by Dilersamachar 9775

दिलेर समाचार, उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गई है। बुधवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर सवा एक बजे खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 12.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस दौरान गंगोत्री में जय मां गंगे और यमुनोत्री में यमुना मैय्या के जयकारों से धाम गूंजायमान रहा।

अब छह माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन धामों में कर पाएंगे।  बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से हर्षिल में तैनात महार रेजिमेंट के बैंड की धुन पर गंगोत्री के लिए रवाना हुई। ठीक दस बजे डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

ये भी पढ़े: लोगों के फेंके हुए पत्थर को अपना पथ बना लेते हैं पीएम मोदी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED