Logo
April 23 2024 09:50 PM

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक कमाए 83 करोड़

Posted at: Jan 28 , 2018 by Dilersamachar 9709

दिलेर समाचार, मुंबई। फिल्‍म पद्मावत को लेकर अब तक के कलेक्‍शन के आंकड़े सामने आए हैं। फिल्‍म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्‍ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।

उन्‍होंने लिखा है कि पद्मावत का बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को हॉलीडे होने के बाद शनिवार को इस फिल्‍म को बेहतरीन दर्शक संख्‍या मिली।

इसके चलते अब तय हो गया है कि संडे का दिन खत्‍म होते-होते यह आसानी से 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा प्राप्‍त कर लेगी।

बुधवार को इसने 5 करोड़, गुरुवार को 19 करोड़, शनिवार को 27 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह अभी तक इसकी भारत में कुल कमाई 83 करोड़ हो चुकी है।

रिलीज होने के दूसरे दिन ही 'पद्मावत' ने कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया है। ये ही वो आंकड़ा है जिसकी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने शुक्रवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 32 करोड़ रुपए टिकट खिड़की पर जमा किए।

बता दें कि देश में बुधवार रात को हुए पेड प्रिव्यूज से मिली रकम करीब पांच करोड़ रुपए है। गुरुवार को इसे 19 करोड़ रुपए मिले।

शुक्रवार के 32 करोड़ रुपए मिलाएं तो कुल कमाई 56 करोड़ रुपए हो गई है। वैसे यह फिल्म गुरुवार को पूरे देश में लगना थी। कुछ प्रदेशों में यह रिलीज नहीं हो पाई।

जहां यह रिलीज नहीं हुई है, वे बड़े प्रदेश हैं तो कमाई में खासा असर पड़ेगा। इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर जैसे तमाम बड़े शहरों से यह गायब है। कर्नाटक बंद के कारण यहां भी यह फिल्म गुरुवार शाम को लग पाई। बता दें कि विरोध अब भी जारी है।

कई इलाकों में वितरक और मल्टिप्लेक्स ही इसे लगाने से बच रहे हैं। करीब दो घंटे 43 मिनट की 'पद्मावत', जायसी के आधार और भंसाली की सिनेमेटिक सोच का मिश्रण मानी जा रही है।

भंसाली, मैग्नम-ओपस बनाते हैं तो उसके लिए बजट भी बहुत बड़ा चाहिए। पहले एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने पद्मावत (तब पद्मावती) में पैसा लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन बाद में पैर पीछे खींच लिए। इसके बाद वायकॉम 18 आगे आया।

तब फिगर आय 180 करोड़ रुपए, इसमें प्रिंट और पब्लिसिटी के 25 करोड़ रुपए शामिल नहीं है। लेकिन फिल्म के टल जाने के कारण अब लागत पर और बोझ आ गया है और माना जा रहा है कि कॉस्टिंग 200 करोड़ रुपए से भी आगे जा सकती है।

'पद्मावत' को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया जा रहा है।

'पद्मावत' को लंबा वीकेंड मिला है। इस फिल्म को अब वीकेंड का आसरा है। यह लगभग 3500 स्क्रीन्स पर ही रिलीज हो पाई है।

ये भी पढ़े: ईमानदारी से कमाने वालों की तुलना भिखारियों से कर कांग्रेस ने गरीबों का अपमान किया है

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED