Logo
April 24 2024 07:18 AM

पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी का पाक में जलवा , मिली 119 सीटें

Posted at: Jul 26 , 2018 by Dilersamachar 9704

दिलेर समाचार, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अगली सरकार किसकी होगी और कौन प्रधानमंत्री बनेगा, इसके लिए इंतजार बढ़ गया है। बुधवार रात से जारी मतगणना गुरुवार सुबह रोक दी गई है, क्योंकि चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगे हैं। आधी रात के बाद कोई भी परिणाम घोषित नहीं किए जाने के बाद यह सवाल उठे हैं।

अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बढ़त बनाते हुए 119 सीटों पर कब्जा किया है वहीं नवाज शरीफ की पार्टी 56 जबकि बिलावल भुट्टो की पार्टी को 36 सीटों पर बढ़त थी। पार्टी नेता शहबाज शरीफ ने रुझानों की शक्ल में आ रहे नतीजों को मानने से इंकार कर दिया है। इसके बाद चुनाव आयोग ने अल सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सभी आरोपों से इन्कार किया है।

पाकिस्तान में त्रिशंकु संसद के आसार हैं। नई सरकार चुनने के लिए बुधवार को नेशनल असेंबली यानी संसद की 272 में से 270 सीटों पर हुए मतदान के बाद मतगणना के रुझान यही कह रहे हैं। दो सीटों पर प्रत्याशियों के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गए थे।

230 सीटों के रुझानों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआइ) 119 सीटों में आगे चल रही है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग (नवाज) 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 36 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जाहिर है कि त्रिशंकु नेशनल असेंबली की सूरत में जरदारी "किंगमेकर" साबित हो सकते हैं।

मुहाजिरों की पार्टी एमक्यूएम 11 सीटों पर आगे है। 18 सीटों पर निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं। पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली के साथ चार प्रांतों की विधानसभाओं के लिए बुधवार को ही एक साथ मतदान कराया गया। इससे पहले बलूचिस्तान के क्वेटा में मतदान के दौरान एक बूथ के बाहर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के 85 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। कई मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों की कतारें लग गई थीं। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने नतीजे 24 घंटे के भीतर घोषित कर देने की बात कही है। सुरक्षित चुनाव कराने के लिए देशभर में सेना के 3.70 लाख जवानों के अलावा 4.50 लाख पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

ये भी पढ़े: अब फेसबुक से लोग मोड़ रहे हैं मुह, जकरबर्ग को हुआ को 16.8 अरब डॉलर का नुकसान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED