Logo
April 19 2024 11:54 AM

फिल्म में ज्यादा स्टार्स होने की वजह से परिणीति चोपड़ा को मिला यह फायदा

Posted at: Aug 18 , 2017 by Dilersamachar 9582

दिलेर समाचार,डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमान अगेन' इस दीवाली के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। गोलमाल सीरिज़ में इस बारएक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी हैं और अपनी इस फिल्म को लेकर उनकी एेसी है राय।

ये भी पढ़े: इस महीने भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन

पीटीआई की खबर के मुताबिक परिणीति चोपड़ा का कहना है कि,मल्टीस्टारर फिल्म होने के कारण उनके कंधों पर फिल्म को लेकर ज्यादा बोझ नहीं रहा। परिणीति कहती हैं, 'कभी-कभी एेसा होता है कि आपके ऊपर प्रेशर बहुत कम होता है चूंकि फिल्म में बहुत स्टार्स होते हैं। वो सिर्फ आप नहीं होते जिसके कंधों पर फिल्म को सफल बनाने की जिम्मेदारी रहती है। बस आपको अपने काम पर फोकस करना होता है।'परिणीति पहली बार मल्टीस्टारर फिल्म में काम कर रही हैं। इसको लेकर परिणीति कहती हैं कि, 'यह मेरी पही मल्टीस्टारर फिल्म है। आपको पता होता है कि आपके साथ फ्रेम में 6 से 7 कैरेक्टर्स होंगे। यह नंबर फिल्म के क्लाइमेक्स आने तक बढ़ भी सकता है।' परिणीति आगेकहती हैं कि, 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों के लिए अलग एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की जरूरत होती है। मैनें इस फिल्म के जरिए बहुत कुछ सीखा है। जब फिल्म 'गोलमाल' आई थी तब परिणीति इस फिल्म की फैन थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वो इस सीरिज़ का हिस्सा होगे। 

आपको बता दें कि, 'गोलमाल अगेन' में परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के हंक अजय देवगन के अपोजिट दिखाई देंगी। 'गोलमाल अगेन'गोलमाल सीरिज़ की चौथी फिल्म है। इससे पहले 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' फिल्में आ चुकी हैं जिन्हें अॉडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED