Logo
March 29 2024 10:23 AM

खिलाड़ि‍यों की नीलामी कुछ ही देर में,जानिए A to Z तमाम जानकारी

Posted at: Jan 28 , 2018 by Dilersamachar 9862

दिलेर समाचार, नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2018 (आईपीएल)-11 के लिए शनिवार से बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है. मतलब यह कि 27 और 28 को दो दिन करोड़ों हिंदुस्तानी ही नहीं बल्कि दुनिया भर के तमाम क्रिकेटप्रेमियों की नजरें खिलाड़ियों की बोली पर टिकी होंगी. युवराज सिंह, गौतम गंभीर, क्रिस गेल और बेन स्टोक्स सहित दुनिया भर के 578 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी.  साल 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से यह होने वाली सबसे बड़ी नीलामी है. इसको लेकर आपके जहन में कई सवाल इस नीलामी को लेकर चल रहे होंगे. चलिए सभी सवालों के जवाब जान लीजिए.  

प्र- आईपीएल 2018 नीलामी की तारीख क्या है?
उ- नीलामी का आयोजन 27 और 28 जनवरी को होगा.

प्र- आईपीएल 2018 नीलामी का आयोजन कहां होगा?
उ- बेंगलुरु में इस नीलामी का आयोजन होगा
2018 IPL TOP BUYS
PLAYER    TEAM    PRICE PAID (₹)
Ben Stokes
RR
₹12,50,00,000
Jaydev Unadkat
RR
₹11,50,00,000
Manish Pandey
SRH
₹11,00,00,000
Lokesh Rahul
KXIP
₹11,00,00,000
Chris Lynn
KKR
₹9,60,00,000
Mitchell Starc
KKR
₹9,40,00,000
Glenn Maxwell
DD
₹9,00,00,000
Sanju Samson
RR
₹8,00,00,000
Kedar Jadhav
CSK
₹7,80,00,000
Ravichandran Ashwin
KXIP
₹7,60,00,000
 

 


प्र- नीलामी का सीधा प्रसारण कहां देखा जा सकता है?
उ- स्टार स्पोर्ट्स-1, स्पोर्ट्स-1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी एचडी पर नीलामी का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

प्र- आईपीएल 2018 नीलामी कितने बजे शुरू होगी?
उ- सुबह 9:00 बजे से आप सीधा प्रसारण देख सकते हैं. 

 

प्र- आईपीएल 2018 नीलामी की ऑनलाइन जानकारी कहां मिलेगी?
उ-नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग www.Hotstar.com पर उपलब्ध रहेगी. 

प्र- नीलामी में कितने भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगेगी
उ- कुल 361 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें 16 मार्की खिलाड़ी हैं.
2018 IPL TEAM FUNDS
TEAM    FUNDS REMAINING
 Chennai Super Kings
₹14,40,00,000
 Delhi Daredevils
₹4,15,00,000
 Kings XI Punjab
₹18,50,00,000
 Kolkata Knight Riders
₹6,60,00,000
 Mumbai Indians
₹7,10,00,000
 Rajasthan Royals
₹5,05,00,000
 Royal Challengers Bangalore
₹3,25,00,000
 Sunrisers Hyderabad
₹3,95,00,000

 


प्र- कितने खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइस दो करोड़ रुपये है?
उ-36 खिलाड़ियों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है. इनमें 13 भारतीय खिलाड़ी हैं.

प्र- किन युवाओं पर है फ्रैंचाइजी की नजरें?
उ- पृथ्वी शाह, क्रुणाल पंड्या, कमलेश नागरकोटी, शार्दुल ठाकुर, नाथू सिंह, 
तो आप तैयार हो जाइए सुबह जल्दी उठने और यह जानने के लिए किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिला और आपका कौन सा पसंदीदा खिलाड़ी किस टीम विशेष के हिस्से में आया

ये भी पढ़े: यह करोड़पति बिजनेसमैन भी कभी हुआ करता था अपने बॉस के टॉर्चर से परेशान !

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED