Logo
April 20 2024 08:55 AM

2017 की लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंचे पीएम मोदी

Posted at: Nov 16 , 2017 by Dilersamachar 9706

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। सत्ता में तीन साल बिताने के बाद भी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता न केवल बरकरार है, बल्कि उसमें और बढ़त भी हुई है।

जानी-मानी सर्वेक्षण संस्था पियू रिसर्च सेंटर यानी पियू के ताजा सर्वे के अनुसार भारत में हर नौ में से एक व्यक्ति नरेंद्री मोदी के प्रति सकारात्मक राय रखता है।

ऐसे लोगों का कुल प्रतिशत 88 है और इनमें 69 प्रतिशत मोदी के प्रबल समर्थक हैं। पियू के मुताबिक 2016 में मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन 2017 में उन्होंने न केवल खोया हुआ जन समर्थन हासिल किया, बल्कि उसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि भी हासिल की।

मोदी सबसे अधिक लोकिप्रय 18 से 29 आयु वर्ग के लोगों के बीच हैं। खास बात यह है कि मोदी सबसे अधिक (95 प्रतिशत) दक्षिण भारत में लोकप्रिय हैं।

इसके बाद पश्चिम भारत (92 प्रतिशत) में, फिर पूर्वी भारत ( 85 प्रतिशत) और उत्तर भारत ( 84 प्रतिशत) में। इस सर्वेक्षण के अनुसार, 2013 में मोदी की लोकिप्रयता 78 फीसद थी। तब वह पीएम पद के उम्मीदवार थे। 2015 में उनकी लोकिप्रयता ने 87 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ।

2016 में लोकप्रियता का प्रतिशत 81 रहा। इस वर्ष यानी 2017 में मोदी के मुकाबले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।

2016 में राहुल की लोकप्रियता का प्रतिशत 63 था, 2015 में 62 और 2013 में 50। लोकप्रिय नेताओं की सूची में तीसरे पायदान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। इस वर्ष उनकी लोकप्रियता का प्रतिशत 57 दर्ज किया गया।

यह 2016 में 65 फीसद था, 2015 में 58 और 2013 में 49। चौथे पायदान पर नजर आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता में खासी गिरावट आई है।

ये भी पढ़े: वेनेजुएला में अवैध खनन को लेकर संघर्ष, नौ की मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED