Logo
April 19 2024 12:30 PM

सर्वे में आया सामने पीएम की लोकप्रियता घटी, लेकिन फिर से बनेगी मोदी सरकार

Posted at: Jan 26 , 2018 by Dilersamachar 9826

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। हाल ही में आए एक ताजा सर्वे के मुताबिक, यदि आज आम चुनाव हो जाएं तो एक बार फिर मोदी सरकार बनती दिख रही है। हालांकि लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्राफ जरूर गिरा है और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती प्रतीत होती है।
 

जनता के मूड को भांपने के लिए एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने ओपिनियन पोल किया है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फिलहाल सत्ता पर काबिज मोदी सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव में जबरदस्त बहुमत हासिल किया था। अब मोदी सरकार का पहला कार्यकाल अपने आखिरी चरण में है और 2019 के लिए विपक्ष ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की चुनौती सत्ता बरकरार रखने की है तो कांग्रेस वापसी के लिए बेताब है।

सर्वे में नोटबंदी को 48 फीसद लोगों ने जरूरी कदम बताया है। देश की जनता से पूछा गया कि मोदी सरकार का कामकाज कैसा रहा? इस पर 51 फीसद लोग सरकार के काम से संतुष्ट नजर आए, 40 फीसद लोग मोदी सरकार के काम से असंतुष्ट दिखे जबकि 9 फीसद ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।

ये है मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि - 

सर्वे के मुताबिक सफाई अभियान और कालाधन के खिलाफ अभियान को लोग मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। 17 फीसद लोगों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।इतने ही फीसद लोगों का यह भी मानना है कि कालेधन के खिलाफ अभियान में मोदी सरकार सफल रही है. 14 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताया। इसके साथ ही 14 फीसद लोगों ने नोटबंदी और 11 फीसद लोगों ने जीसमटी को लागू करने को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

48 फीसद ने नोटबंदी को बताया जरूरी कदम - 

सर्वे में जीएसटी को करीब 42 फीसद लोगों ने जल्दबाजी में आया फैसला बताया है। नोटबंदी को 48 फीसद लोगों ने अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी कदम बताया है। सर्वे के दौरान देश की जनता से पूछा गया कि मोदी सरकार का कामकाज कैसा रहा? इस पर 51 फीसद लोग सरकार के काम से संतुष्ट नजर आए।

पीएम पद के लिए 37 फीसद की पसंंद मोदी - 

सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए 37 फीसद लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी हैं जबकि 20 फीसद लोगों की पहली पसंद राहुल गांधी हैं।

ये भी पढ़े: भोजन बनाते समय पोषक तत्वों को बचा कर रखें

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED