Logo
April 19 2024 06:50 AM

PNB घोटाला: कांग्रेस को मिला सरकार का जवाब, दिया ये करारा जवाब

Posted at: Feb 15 , 2018 by Dilersamachar 9864

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में कांग्रेस के आरोपों पर सरकार की ओर से रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ जवाब दिया, बल्कि जवाबी हमला भी बोला। गुरुवारर को रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है और इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस की सरकार में हुए भ्रष्टाचार की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जिनके घर ऐसे शीशे के हो जो टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं वो दूसरों पर पत्थर फेंकना बंद करें।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विजय माल्या के बारे में हमसे सवाल पूछा जा रहा है। जबकि माल्या उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद का पत्र लिख रहे हैं। कौन सी बात कांग्रेस पार्टी कह रही है। कांग्रेस पार्टी जब इस तरह से आरोप लगाती है तो वह अपने को याद करती है? कांग्रेस की एक और परेशानी है हम समझते हैं। सत्यम कब हुआ कांग्रेस के काल में हुआ। हर्शद मेहता कांड कब हुआ कांग्रेस के समय में हुआ।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर त्वरित कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज जो घटना हुई है उसकी चर्चा है। कुछ लोगों ने सिस्टम को बाइपास किया है। एक बात मैं पूछना चाहूंगा, जो गीतांजली ज्वेलर्स है। यह सच्चाई नहीं की 2011 से 2013 के बीच उनकी आमदनी दोगुनी हो गई थी। यह कैसे हुआ था।

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से मैं एक ही बात करूंगा, जिनके घर ऐसे शीशे के हो जो टुकड़े-टुकड़े हो चुके हैं वो पत्थर फेंकना बंद करें। नरेंद्र मोदी की सरकार किसी के दबाव में नहीं झूकेगी। हमारे प्रधानमंत्री ने लोकसभा में बोलते हुए कहा था कि एनपीए पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर विजय माल्या लंदन में हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई में कोई कमी दिख रही है क्या। 

ये भी पढ़े: पत्नी की बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED