Logo
March 29 2024 10:03 AM

प्रधानमंत्री मोदी आज पैंतीसवीं बार 'मन की बात' करेंगे..बिहार बाढ़ और हरियाणा में हुई हिंसा पर रख सकते हैं अपने विचार

Posted at: Aug 27 , 2017 by Dilersamachar 9648

दिलेर समाचार, आज मन की बात के जरिए रेडियो पर देशवासियों को संबोधित करेंगे। मन की बात का यह35वां एपिसोड है। पीएम मोदी द्वारा आज की जाने वाली मन की बात से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वह खेल से जुड़े मुद्दे खासकर 2020 टोक्यो ओलिंपिक के बारे में अपने विचार साझा कर सकते हैं। पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) सहित साइ देश भर में 12 बड़े केंद्रों और 50 से ज्यादा छोटे केंद्रों का संचालन करता हैंजहां हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। माना जा रहा है कि आज के पीएम मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में आए बाढ़ व डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अदालत का फैसला आने के बाद फैसी हिंसा पर भी बात कर सकते हैं। पीएम मोदी के 'मन की बातकार्यक्रम को सुनने के लिए देशभर में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्रों में खास तैयारी की गई है

ये भी पढ़े: समान्य जन जीवन के लिए सुबह 5 घंटे तक सिरसा में कर्फ्यू में ढील

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED