Logo
March 28 2024 06:53 PM

हास्यस्प्रद शैली में हाथ आजमाने वाले हैं राम कपूर

Posted at: Jan 9 , 2018 by Dilersamachar 9686

दिलेर समाचार, अभिनेता राम कपूर 'कॉमेडी हाई स्कूल' शो के साथ हास्यस्प्रद शैली को अपना रहे हैं। राम का कहना है कि यह सबसे मुश्किल शैली है। 

एक बयान में कहा गया कि इस शो का प्रसारण 'डिस्कवरी जेईईटी' चैनल पर होगा। इसमें एक कक्षा के पृष्ठभूमि को लेकर समाज, संस्कृति, शिक्षा और सामयिकी से जुड़ी कई चीजें दर्शाई जाएंगी। 

राम ने कहा, "हास्यस्प्रद शैली में महारत हासिल करना बहुत मुश्किल है। मैंने इसमें हाथ आजमाने की कोशिश पहले कभी नहीं की, लेकिन हमेशा से एक मजबूत किरदार निभाने के लिए तैयार रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने 'कॉमेडी हाई स्कूल' के विचार को समझने के तुंरत बाद ही इसमें काम के लिए हामी भर दी। इसमें अपने अप कई चीजें ऐंसी हो जाती हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी। आप इसे हर दिन अपने परिवार के साथ देख सकते हैं और खुलकर हंस सकते हैं।"

ये भी पढ़े: मंगलवार के कारोबारी में भारतीय शेयर तेजी के साथ खुले हैं।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED