Logo
April 20 2024 08:38 AM

राम रहीम बाबा धार्मिक गुरू से बने रॉक स्टार

Posted at: Aug 25 , 2017 by Dilersamachar 9927

दिलेर समाचार, डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम ऐसे धार्मिक गुरू हैं, जो कि सिंगर भी हैं, रॉक स्टार है, अभिनेता है और डायरेक्टर भी हैं। ज्ञातव्य है कि गुरमीत राम रहीम ने 90 के दशक में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की कमान संभाली थी। देश में मौजूद बाबाओं और स्वघोषित भगवानों में से राम रहीम का व्यक्तिव बहुआयामी है। ज्ञातव्य है कि राम रहीम के समर्थकों की संख्या में लाखों में हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा की कुल संपत्ति करोड़ों में है। बाबा राम रहीम का पहला म्यूजिक एलबम वर्ष 2014 मेें आया था। इस एलबम का नाम हाइवे लव चार्जर था। इसके बाद एक साल से भी कम समय में उनकी पहली फिल्म एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही डेरा प्रमुख रॉक स्टार बाबा के अवतार बन गए। हांलांकि गुरमीत राम रहीम पर रेप और मर्डर जैसे गंभीर आरोप है, इसके बावजूद भी उनके समर्थक हमेशा उनके साथ रहे। डेरा समर्थक गुरमीत राम रहीम को समाज सुधारक कहते हैं। समर्थकों की नजर में राम रहीम समाज सुधारक, धार्मिक शिक्षक, इंजिनियर, किसान और लेखक हैं। साधारण परिवार के लडका ऐसे बना राम रहीम: 
डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर के एक छोटे से गांव गुरुसार मोदिया में हुआ था। वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राम रहीम का दावा है कि बचपन से ही उनके पास कुछ दैवीय शक्तियां हैं। अपनी जवानी के दिनों में उन्हें लोग मीता कहा करते थे। राम रहीम ने जब डेरा प्रमुख का पद संभाला तब तक डेरा प्रमुख सफेद कुर्ता-पायजामा ही पहना करते थे। इसके बाद राम रहीम ने अपने कपडों में बडा बदलाव किया और चमकीले कपड़े, जूलरी के साथ उनका लुक किसी पुराने रॉक स्टार जैसा बन गया। अब अपने धार्मिक साम्राज्य के विस्तार के बाद डेरा प्रमुख अपने परिवार को रॉयल फैमिली और खुद को आपकी महानता जैसी उपमा से नवाजना पसंद करते हैं। 

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का फैसला निजी आजादी के नए युग की शुरुआत : सोनिया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED