Logo
April 18 2024 07:26 AM

15 से 25 सितंबर तक होगी सैनिकों की भर्ती।

Posted at: Aug 27 , 2017 by Dilersamachar 9596

दिलेर समाचार, राजकीयउच्च विद्यालय जुन्गा में सैनिक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती 15 से 25 सितंबर तक होगी। यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक सैनिक शिक्षा हवलदार के पदों के लिए होगी। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा ही भर्ती में भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय शिमला ने बताया कि तीनों पदों के लिए 20 हजार 163 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ये अभ्यर्थी अलग-अलग दिन अपनी किस्मत आजमाएंगे।भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे अपना आधार नंबर ऑनलाइन पंजीकरण में जरूर अंकित करे। उसके बाद सितंबर के पहले हफ्ते में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की मेल आईडी से प्रवेश पत्र दोबारा डाउनलोउ करें। प्रवेश पत्र अच्छे प्रिंटर से निकाले। प्रिंट बार कोड खराब नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी अपने साथ दस्तावेजों की मूल कॉपी, दो फोटो साथ लाएं। इसमें हाई स्कूल, उसके बाद के सभी मूल प्रमाण पत्र, प्रत्येक वर्ष की अंक तालिकाएं, मूल निवास, स्थायी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र भी हैं।

 

ये भी पढ़े: ऋषि कपूर ने खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर साधा निशाना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED