Logo
April 19 2024 05:22 PM

रोहित ने खोला दिल का राज, बोले ये है पसंदीदा दोहरा शतक

Posted at: Dec 20 , 2017 by Dilersamachar 9715

दिलेर समाचार, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को नाबाद 208 रनों की पारी खेली जो उनका वनडे इतिहास में तीसरा दोहरा शतक है। रोहित ने 2014 में भी श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। रोहित का कहना है कि श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया वो दोहरा शतक उनके दिल के काफी करीब है। 

रोहित ने 2014 में कोलकाता में खेले गए मैच में 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर भी है। रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। 

रोहित ने मैच के बाद कहा, "वो 264 रन मेरे दिल के काफी करीब है। काफी लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि मेरा पसंदीदा दोहरा शतक कौन सा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया शतक श्रृंखला के लिए निर्णायक था, श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले जो दोहरा शतक मैंने लगाया वो तीन महीने बाद चोट से वापसी करते हुए लगाया था और यह दोहरा शतक मैंने तब लगाया है जब हमें सीरीज में बने रहने की जरूरत थी।"

मैच के बारे में रोहित ने कहा, "हमारे लिए यह दिन अच्छा था। मैच जीतना मेरे लिए और टीम दोनों के लिए अच्छा है। धर्मशाला में हारने के बाद हमारे लिए वापसी करना बेहद जरूरी था और इसे ही वापसी कहते हैं।"

 

ये भी पढ़े: दम तोड़ती इंसानियत का रुदन हम कब सुने पायेंगे साहब

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED