Logo
March 28 2024 07:34 PM

रोहतक में आढ़ती से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

Posted at: Dec 28 , 2018 by Dilersamachar 10711
दिलेर समाचार, रोहतक। पुरानी अनाज मंडी के आढ़ती राम अवतार बंसल से बदमाशों ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। शहर थाना पुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बदमाशों ने रंगदारी आढ़ती की दुकान पर चिट्ठी देकर मांगी है। मामला बुधवार शाम का है।

ये भी पढ़े: अब ऑनलाइन होगा पश्चिम बंगाल में विवाह का पंजीकरण

डर के मारे व्यापारी ने इसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार को दी। पुलिस को राम अवतार के बेटे पुनीत बंसल ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में पुनीत बंसल ने बताया की वह बुधवार शाम करीब सात बजे वह पुरानी अनाज मंडी स्थित अपनी दुकान पर था।

इस दौरान एक युवक शाल से मुंह ढांपकर वहां पहुंचा युवक ने पुनीत को एक पर्ची थमाई और अपने को शहर का इनामी बदमाश का गुर्गा बताया। पर्ची में एक करोड़ रुपए देने की बात लिखी थी। युवक ने शोर मचाने और रंगदारी न देने पर पुनीत को गोली मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़े: 'Robot 2.0' 700 करोड़ के पार, तोड़े बड़े रिकॉर्ड

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED