Logo
March 29 2024 01:54 PM

लोगों की पहुंच के बाहर हुए रनवीर सिंह, 15 मिनट के लिए 5 करोड़

Posted at: Mar 27 , 2018 by Dilersamachar 9699

दिलेर समाचार, 'पद्मावत' हिट होने के बाद रणवीर सिंह की चर्चा हर जगह है। खिलजी के रोल ने उन्हें काफी नाम दिया। अब लग रहा है कि इस नाम की खासी कीमत भी रणवीर को मिलने वाली है।

जबरदस्त चर्चा है कि रणवीर सिंह इस साल की आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रणवीर को इस ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए 5 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।

खबरी के मुताबिक 'वे 15 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। इस समय की कीमत उन्हें लगभग 5 करोड़ रुपए मिलेगी। आयोजकों ने तय कर रखा है कि वे रणवीर का परफॉर्मेंस ही चाहते हैं, इस वजह से इतनी बड़ी रकम दी जा रही है।'

वैसे इन दिनों रणवीर के पास एक से एक फिल्में हैं। वे 'गली बॉय' में काम कर रहे हैं जिसमें उन्हें मुंबई की सड़कों पर घूमने वाले आवारा रैपर की भूमिका में देख जा सकता है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। इनकी यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

इसके अलावा ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' की तैयारी में भी लगे हैं, जो इस साल ही रिलीज होगी। हाल ही में तय हुआ कि इस फिल्म में उनकी हीरोइन सारा अली खान होंगी।

वे '83' नाम की फिल्म का भी हिस्सा हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जाते गए 1983 के विश्वकप पर बन रही है।

ये भी पढ़े: जब रो रहे थे तैमूर और हंस रहीं थी मां करीना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED