Logo
March 29 2024 07:15 AM

सहारा समूह की मुश्किलें बढ़ी , एंबी वैली की होगी नीलामी

Posted at: Aug 14 , 2017 by Dilersamachar 9594

 दिलेर समाचार, मुंबई उच्च न्यायालय ने सुब्रत रॉय के स्वामित्व वाले सहारा समूह को झटका देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र में एंबी वैली परियोजना की नीलामी का नोटिस जारी किया है। एंबी वैली परियोजना के आधिकारिक परिसमापक (ऑफिशियल लिक्विडेटर) ने इस नीलामी काआरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपये रखा है। इससे तीन दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा समूह की नीलामी पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। मुंबई उच्च न्यायालय के ओएल विनोद शर्मा ने सोमवार को मीडिया में नीलामी के नोटिस जारीकिए।

ओएल के मुताबिकसंपत्तियों को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगीजो दो दिनों तक चलेगी। यह परियोजना6,761.64 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। ओएल ने संपत्ति के संभावित बोली लगाने वालों के लिए संपत्ति के बारे में बताते हुए कहा कि यह सहयाद्री पहाड़ी श्रृंखला पर प्रकृति की गोद में स्थित है।

ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर पाक ने वाघा बॉर्डर पर फहराया दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा झंडा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED