Logo
April 20 2024 07:24 AM

श्रीदेवी को कभी नहीं रही कोई हार्ट की बीमारी संजय कपूर ने खुला राज

Posted at: Feb 25 , 2018 by Dilersamachar 10011

दिलेर समाचार, मिड डे, मुंबई। श्रीदेवी के निधन पर बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने कहा कि उनका पूरा परिवार इस असामयिक निधन से गहरे सदमे में है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीदेवी को हृदय संबंधी किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।

खलीज टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने बताया कि जब हमने यह खबर सुनी तो हम पूरी तरह से चौंक गए थे। उनको हृदय से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। इस खबर को सुनने के बाद संजय कपूर रविवार सुबह दुबई पहुंंचे।

श्रीदेवी दुबई में अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ सोनम कपूर के चचेरे भाई मोहित मारवाह की शादी में भाग लेने आई थी। जिसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में भी वायरल हुई हैं। वायरल हुई इन तस्‍वीरों को अब उनकी जीवन की आखिरी तस्वीरों के रूप में याद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्मी जगत को हिलाकर रख दिया बल्कि उनके फैन्स को भी झटका लगा है। इस दुखद खबर को सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

ये भी पढ़े: श्रीदेवी की मौत के समय इस वजह से साथ नहीं थे बोनी कपूर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED