Logo
April 23 2024 08:32 PM

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, जोधपुर में हुए सात फेरे

Posted at: Dec 3 , 2018 by Dilersamachar 9982

दिलेर समाचार, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास हिंदू संस्कृति के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। चोपड़ा और निक अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ जिंदगीभर निभाने का वचन दिया।

हिंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रियंका चोपड़ा के चाचा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने कन्यादान किया। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और परिणीति की मां रीना भी मौजूद थीं। प्रियंका ने लाल जोड़ा तो निक ने सुनहरी शेरवानी पहनी।

फेरों के लिए उम्मेद भवन बारादरी में संगमरमर कोर्टयार्ड में मंडप सजाया गया, जिसके आसपास मेहमानों के बैठने की भी व्यवस्था की गई।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास शनिवार को जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में किश्चियन रीति-रिवाज से एक-दूजे के हो गए। इस खास समारोह के लिए उम्मेद भवन पैलेस को सफेद फूलों से सजाया गया था।परिवार सहित पहुंचे अंबानी शादी की दो दिन से जारी धूमधाम के बीच देश-विदेश से मेहमानों का आने का सिलसिला जारी है।

शनिवार को प्रसिद्घ उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश मंगेतर श्लोका के साथ जोधपुर पहुंचे। इससे पहले मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, पुत्र आनंद, पुत्री ईशा भी जोधपुर आए, जहां उन्होंने संगीत समारोह में शिरकत की। उम्मेद भवन पैलेस में मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के लिए कोर्टयार्ड में राजस्थानी क्लॉथिंग, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट्स और जूतियों का बाजार सजाया गया है।

ये भी पढ़े: काला धन मामला : अब शिकंजे में आने वाले है ये लोग

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED