Logo
April 24 2024 07:29 AM

शहीद की बेटी को मिले विजय रुपाणी की सभा में धक्के

Posted at: Dec 2 , 2017 by Dilersamachar 9715

दिलेर समाचार, अहमदाबाद। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की सभा में एक शहीद की बेटी को महिला पुलिसकर्मियों ने रुपाणी से मिलने से रोक दिया। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी शहीद की इस बेटी को वहां से घसीटते हुए बाहर ले गईं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

बताया जा रहा है कि शहीद अशोक तडवी की इस बेटी का नाम रुपम है जो अपनी प्लाट आवंटन की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अहंकार की हद करार दिया है।

राहुल ने ट्वीट में लिखा है, 'भाजपा का घमंड अपने चरम पर है। ‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया। 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला। शर्म कीजिए,न्याय दीजिए।'

ये भी पढ़े: IND vs SL Live: भारत ने जीता टॉस, इस टीम के जीतने के आसार है पक्के

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED