Logo
December 3 2023 04:34 PM

श्री 108 प्रज्ञा सागर जी मुनिराज ने लाल किला लव कुश रामलीला समिति मैदान में किया विश्व मैत्री क्षमा दिवस समारोह का आयोजन

Posted at: Sep 20 , 2022 by Dilersamachar 9241

दिलेर समाचार, दिल्ली। विश्व मैत्री क्षमा दिवस के शुभ दिन पर देश के जाने-माने जैन साधुओं के साथ जैन समाज के लगभग 10,000 लोगों ने हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रज्ञा सागर जी मुनिराज को ऐसे कार्यक्रम करते रहने की सलाह दी।
श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज के कार्यक्रम को सफल बताते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि जैन धर्म के उत्थान के लिए महाराज हमेशा कुछ-न-कुछ करते रहते हैं; इस काम में हमारा उन्हें पूरा सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी, ​​डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, जॉन वरला, विजय सिंह तोमर, श्याम जाजू, डॉ. सत्यनारायण जठिया और स्वामी चिदानंद सरस्वती उपस्थित थे। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं केंद्रीय बाल विकास मंत्री, भारत सरकार स्मृति ईरानी को लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार द्वारा धनुष बाण से सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में भगवान महावीर फाउंडेशन के निदेशक मनोज जैन, समाजसेवी टीनू जैन, सारिका जैन, चक्रश जैन, सुभाष जैन व सुकराज सेठिया का योगदान रहा।

ये भी पढ़े: शराब पीकर नहीं चला सकेंगे कार, ड्राइविंग सीट अब खोलेगी पोल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED