Logo
April 18 2024 01:31 PM

शादी में होने वाली मेहंदी की रस्म के कुछ ऐसे राज जो आपको चौंका सकते हैं

Posted at: Sep 11 , 2017 by Dilersamachar 12314

दिलेर समाचार,भारतीय शादियों में दुल्हन की मेहंदी का बहुत महत्व है। शादी के दौरान मेहंदी लगाने की अलग से एक रस्म रखी जाती है जिसमें काफी खुशी से दुल्हन के हाथ पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी के लिए लेटेस्ट डिज़ाइन चुने जाते हैं। मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट को बुलवाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर क्यों शादी से पहले दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है? क्या वजह है कि इस रस्म को कई सौ सालों से निभाया जा रहा है? आज हम आपको मेहंदी की रस्म होने की वजह और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

मेहंदी को बहुत पहले से ही औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जब लड़कियां शादी को लेकर बहुत ज्यादा नर्वस होने लगती हैं, उनका टेंशन लेवल काफी बढ़ जाता है तब मेहंदी उन्हें रिलैक्स करती है। मेहंदी नसों के सिरों पर ठंडक पहुंचाती है और तनाव को दूर करने में मदद करती है।

वहीं, मेहंदी की महक भी काफी कामोत्तेजक होती है जिससे शादी के बाद शुरुवाती कुछ दिनों में लड़कियों की रोमांटिक लाइफ और बेहतर हो जाती है। आजकल कई जगह मेहंदी का पेस्ट बनाते समय उसमें लौंग का तेल, नींबू का रस और यूकलिप्टस ऑयल मिलाया जाता है जो उससे मिलने वाले फायदों को और बढ़ा देते हैं।

ये भी पढ़े: सनी लियोनी का रॉयल लुक आया सामने ..ब्लू लहंगा पहन रैंप पर उतरीं, देखें तस्वीरें

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED