Logo
April 20 2024 06:56 PM

प्रियंका गांधी की एंट्री पर SP प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई खुशी, कहा- राहुल गांधी ने लिया सही फैसला

Posted at: Jan 26 , 2019 by Dilersamachar 9785

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार से प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की सक्रिय राजनीति में एंट्री का कुछ लोग स्वागत कर रहे हैं तो कोई इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने और सक्रिय राजनीति में कदम रखने के फैसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहली प्रतिक्रिया आई है. प्रियंका गांधी की एंट्री को अखिलेश यादव ने कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का सही फैसला बताया है. दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पार्टी का महासचिव बनाया और पूर्वी यूपी की कमान भी सौंपी. इकने अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है.

शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'युवाओं को मका दिया जा रहा है, इससे समाजवादी पार्टी खुश है. मैं कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने सही फैसला लिया.' माना जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के बाद ही राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने का फैसला लिया है. उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी में कांग्रेस की जड़ें मजबूत होंगी.

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से काटा शव, खेत से बरामद हुई भाजपा नेता की भाभी की लाश

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED