Logo
April 23 2024 12:05 PM

स्विट्जरलैंड : 17 साल का लड़का बना हैवान, कुल्हाड़ी से किया कई लोगों को जख्मी

Posted at: Oct 23 , 2017 by Dilersamachar 9831

दिलेर समाचार, उत्तरी स्विट्जरलैंड के एक छोटे शहर में 17 वर्षीय लड़के ने कुल्हाड़ी से हमला कर कई लोगों को जख्मी कर दिया। सेंट गैलेन कैंटन पुलिस ने बताया कि किशोर लातविया का नागरिक है और यहां रहता है। पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से वह भी घायल हो गया है।
घटना फ्लूम्स शहर में कल रात आठ बजे के बाद (स्थानीय समयानुसार) हुई। पुलिस का मानना है कि संदिग्ध ने शहर के एक चौराहे पर कई लोगों पर हमला किया और चुराई हुई कार से भाग गया। बाद में यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े: खुलासा : डोकलाम विवाद को लेकर ये चाल चलने वाला था चीन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED