Logo
April 19 2024 07:07 PM

इसलिए घर में रखा जाता है कछुआ..

Posted at: Aug 13 , 2017 by Dilersamachar 9658

दिलेर समाचार, वास्तुशास्त्र में कछुए को बहुत ही शुभ माना गया है। यदि आप इसकी प्रतिमा भी अपने निवास स्थान में रखते हैं तो आपके जीवन में सुख, शांति और सम्पन्नता आती है। माना जाता है कि अगर इसे घर में सही दिशा में और सही जगह पर रखा जाए तो घर में हमेशा धन, संपदा बनी रहती है। कछुआ उत्तर दिशा को शासित करता है, इसलिए इसे हमेशा उत्तर दिशा में ही रखा जाना चाहिए ताकि आपको इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ की प्राप्ति हो सके।वहीं अगर आप अपने घर में एक सजीव कछुआ रखते हैं तो यह और भी शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर के मुखिया की आयु लंबी होती है। कहा जाता है कि इसके रहने से पूरा परिवार सुरक्षित रहता है।यदि कछुए के सिंबल को व्यापार के स्थान पर रखा जाता है तो इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे व्यापार में उन्नति होती है। इसके प्रभाव से हमेशा शुभ योग ही बनते हैं।

ये भी पढ़े: इस खबर को पढ़कर और ज्यादा रोने लगेंगे आप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED