Logo
April 24 2024 07:51 AM

भारत की हार का ये है सबसे बड़ा कारण

Posted at: Nov 5 , 2017 by Dilersamachar 9834

दिलेर समाचार, राजकोट। कोलिन मुनरो के शतक (109 नाबाद) के बाद ट्रेंट बोल्ट की उम्दा गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड के 196/2 के जवाब में भारत 7 विकेट पर 156 रन ही बना पाया। न्यूजीलैंड ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरा और निर्णायक मैच तिरूवनंतपुरम में 7 नवंबर को खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा कर रहे भारत को ट्रेंट बोल्ट ने दूसरे ही अोवर में दो झटके दिए। उन्होंने शिखर धवन (1) को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने इसी अोवर की अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा (5) को विकेटकीपर ग्लेन फिलिप्स के हाथों झिलवाया। श्रेयस अय्यर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वे 23 रन बनाने के बाद मुनरो की गेंद को हवा में खेल बैठे और गेंदबाज ने ही कैच लपक लिया। उन्होंने 4 चौके लगाए। हार्दिक पांड्‍या एक बार फिर असफल रहे और 1 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गुगली पर बोल्ड हुए। अब उम्मीदें विराट कोहली पर टिक गई थी, लेकिन वे 42 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन बनाकर मिचेल सेंटनर के‍ शिकार बने। अक्षर पटेल (5) बोल्ट के तीसरे शिकार बने। धोनी 37 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर बोल्ट के शिकार बने। बोल्ट ने 34 रनों पर 4 विकेट लिए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने डेब्यू किया। यह इस दौरे पर पहला मौका है जब न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए अर्द्धशतकीय भागीदारी की गई। अोपनर्स ने तेज शुरुआत दिलाते हुए शतकीय भागीदारी की। इस भागीदारी को चहल ने तोड़ा जब उन्होंने गप्टिल को पांड्‍या के हाथों झिलवाया। उन्होंने 41 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए 105 रनों की भागीदारी की। कप्तान केन विलियम्सन 12 रन बनाकर सिराज के पहले शिकार बने। उन्होंने रोहित शर्मा को कैच थमाया।

 मुनरो ने भुवी की गेंद पर 2 रन लेते हुए शतक पूरा किया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा शतक है। उन्होंने 54 गेंदों में शतक पूरा किया। वे 58 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 109 और टॉम ब्रूस 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय फील्डरों ने मेहमान बल्लेबाजों को तीन जीवनदान (दो कैच और एक रन आउट) दिए।

भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और उसकी निगाहें इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने पर रहेगी। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक परिवर्तन कर आशीष नेहरा की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया। सिराज का यह डेब्यू है। न्यूजीलैंड ने भी मैच के लिए दो परिवर्तन कर टिम साउदी की जगह एडम मिल्ने को और टॉम लाथम की जगह ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया।

ये भी पढ़े: युवक ने की CM फडणवीस के पास जाने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED