Logo
April 24 2024 07:24 AM

दुनिया में लोगों की पहली पसंद है Apple, ये है शुरु से लेकर अब तक के iPhone मॉडल

Posted at: Jan 18 , 2019 by Dilersamachar 10077

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। एप्पल ने अब तक कई मॉडल मार्किट में उतारे लोगों को भी काफी पसंद आए। बाकि हैंडसेट के मुकाबले में आज की तारीख में लोगों की पहली पसंद एप्पल है । एप्पल ने शुरु से लेके अबतक कई मॉडल लोगों तक पहुंचाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक iPhone कितना बदला है वो भी नए और अलग फीचर्स के साथ

पहला iPhone 2007 में

आपको बता दें, दुनिया का सबसे पहला iPhone 2007 में लॉन्च किया गया था। इसे खुद ऐपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने पेश किया था। बता दें पहला iPhone भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। पहला iPhone केवल US में ही पेश किया गया था।

2008 में iPhone 3G

एप्पल का अगला स्मार्टफोन iPhone 3G था, जिसे 2008 में पेश किया गया था। इसमें समय के साथ चलने के लिए 3G सपोर्ट दिया गया था। यही वो पहला iPhone था, जिसे भारत में लॉन्च किया गया था।

2009 में iPhone 3GS

इसके बाद iPhone 3GS 2009 में आया। इस iPhone में पहली बार वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर दिया गया था। साथ ही कैमरे को भी अपग्रेड किया गया था।

2010 में iPhone 4

iPhone 3GS के बाद 2010 में iPhone 4 को लॉन्च किया गया। इसे कॉफी ज्यादा मॉडर्न लुक में पेश किया गया था। पिक्सल काउंट को बढ़ाया गया था। इस iPhone में पहली रेटिना डिस्प्ले दिया गया था। इसी में पहली बार फ्रंट कैमरा दिया गया था और ये मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतर था।

2011 में iPhone 4S

इसके बाद 2011 में iPhone 4S को बाजार में उतारा गया। इसमें कैमरे को अपग्रेड कर 8 मेगापिक्सल का किया गया। साथ ही सॉफ्टवेयर में सबसे बेहतर इंप्रूवमेंट के तौर पर डिजिटल असिस्टेंट Siri को लाया गया था।

2012 में iPhone 5

2012 आते तक कंपनी ने iPhone 5 को लॉन्च किया। पुराने मॉडलों के मुकाबले इसमें मेजर अपडेट्स दिए गए। इसमें ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ आइकन्स के लिए अतिरिक्त रो दिए गए थे। इसमें पहली बार ऐपल मैप्स दिया गया था।

2013 में दो iPhone

सन् 2013 से हर साल सितंबर महीने में एक नहीं बल्कि दो iPhones को रिलीज करना शुरू किया। iPhone 5C बहुत हद तक iPhone 5 की ही तरह था। इसमें कॉस्मेटिक तौर पर मामूली बदलाव किए गए थे। iOS 7 को इसी समय लॉन्च किया गया था।

2013 के लिए iPhone 5S एक फ्लैगशिप मॉडल था। इसमें डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया था। साथ ही iPhone लाइन-अप में पहली बार Touch ID फीचर को उतारा गया था। पहली बार 64-bit A7 प्रोसेसर भी दिया गया था।

2014 में iPhone 6

साल 2014 में ऐपल ने iPhone 6 को लॉन्च किया। इसमें डिस्प्ले साइज को बढ़ाकर 4.7 का इंच का किया गया था। साथ ही यहां Apple Pay के लिए NFC को भी पेश किया गया था। कैमरे को भी बेहतर अपडेट दिया गया था।

2014 में ही कंपनी ने बड़ी स्क्रीन वाला iPhone लॉन्च करने का फैसला किया और iPhone 6 Plus को लॉन्च किया गया। इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी। ये अब तक का सबसे बड़ा iPhone था।

2015 में iPhone 6S

2015 में iPhone 6S को पेश किया गया। जोकि काफी हद तक 2014 के iPhone 6 की तरह ही था। कुछ अंतर केवल थिकनेस और वजन को लेकर ही था। इसमें फोर्स टच को पेश किया गया था। इस तरह फोन को टच करने का एक नया अंदाज लोगों को मिला।

2016 में iPhone SE जब आया तो लोगों को ये उम्मीद थी कि एक छोटा iPhone कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि ये iPhone 5 जैसा दिखेगा। इसे बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

2016 में फ्लैगशिप फोन iPhone 7 को उतारा गया। ये साल का सबसे बेस्ट फोन था और इसका मुकाबला सीधे तौर पर Galaxy S7 से था। इसकी कीमत भी काफी प्रीमियम रखी गई थी।

2017 में iPhone X

इसके बाद पिछले साल यानी 2017 में iPhone के धमाकेदार वर्जन iPhone X ने बाजार में अपनी जगह ली। इसमें डिस्प्ले नॉच दिया गया था। भारत में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान इसकी कीमत पर गया था। इसमें फेस ID दिया गया था।

और फिर 12 सितंबर को तीन नए iPhone को लॉन्च किए गए। इस तरह iPhone का सफर अब भी जारी है। उम्मीद है नई-नई टेक्नोलॉजी आने वाले समय में भी देखने को मिलती रहेंगी। बस अब लोगों को इतंजार है इन नए मॉड्ल्स को इस्तेमाल करने का।

इसके बाद 2011 में iPhone 4S को बाजार में उतारा गया। इसमें कैमरे को अपग्रेड कर 8 मेगापिक्सल का किया गया। साथ ही सॉफ्टवेयर में सबसे बेहतर इंप्रूवमेंट के तौर पर डिजिटल असिस्टेंट Siri को लाया गया था।

और फिर 12 सितंबर को तीन नए iPhone को लॉन्च किए गए। इस तरह iPhone का सफर अब भी जारी है। उम्मीद है नई-नई टेक्नोलॉजी आने वाले समय में भी देखने को मिलती रहेंगी। बस अब लोगों को इतंजार है इन नए मॉड्ल्स को इस्तेमाल करने का।

ये भी पढ़े: जकरबर्ग का नहीं बल्कि इनका था फेसबुक पर पहला अकाउंट!

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED