दिलेर समाचार,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं और कांच की चूड़ियों का गहरा जुड़ाव है। इसलिए चूड़ियों को महिलाओं के सोलह श्रृंगार का भी हिस्सा माना जाता है। अगर महिलाएं कुछ विशेष दिन भी इसे धारण करें तो उनके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। पीली कांच की चूड़ियां गुरुवार को पहनी जाए तो महिला का चंद्रमा और शुक्र शुभ फलदायक होता है। इसके अलावे ये दोनों ग्रह पीले रंग से जुड़े बृहस्पति ग्रह के साथ मिलकर गजकेसरी योग बनाते हैं। जिससे महिलाओं को सफलता और सम्मान मिलता है।सोमवार को नीले या सफेद रंग की चूड़ियां पहनना महिलाओं की सृजनात्मक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाता है। वे मानसिक रूप से अधिक सबल बनती हैं। साथ ही पूर्व की तुलना में स्थितियों को लेकर बहुत अधिक भ्रम में नहीं पड़तीं हैं। ऐसी महिलाएं विपरीत परिस्थिति में भी संतुलन बनाने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेती हैं।
Copyright © 2016-23. All rights reserved. Powered by Dilersamachar