Logo
April 25 2024 08:49 PM

गाँव की अनोखी प्रथा, मृत महिला से कराई जाती है लड़कों की शादी

Posted at: Aug 22 , 2017 by Dilersamachar 10091

दिलेर समाचार,इस बात को भी स्वीकार करने में मुझे कतई ऐतराज नहीं है कि बदलते दौर में कई परम्पराएं अंधविश्वास की भेंट चढ़ चुकी हैं, जिसने उस प्रथा की अहमियत और वास्तविकता को ख़त्म कर दिया है। 

चीन के बीजिंग शहर में भी एक ऐसी ही प्रथा प्रचलित है, जिसके अंतर्गत वे लड़कों की शादी मृत महिला से करते हैं। 

जैसा की अभी तक हम सबने सुना था और मानते भी थे कि शादी जन्मों-जन्मों का बंधन होता है। अब जन्मों का तो मुझे पता नहीं, मगर इस जन्म में अंत तक साथ दे तभी वह मेरी असल मायने में जीवन संगिनी कहलाएगी। मगर एक मृत महिला से शादी करने का आखिर क्या तर्क हो सकता है?

चीन के अनोखे शहर बीजिंग में भूतिया शादी प्रचलन में है, इसके अंतर्गत अविवाहित लड़कों की शादी मृत महलाओं से कर दी जाती है।

कहा जाता है कि इस भूतिया शादी का इतिहास काफी व्यापक है, अगर वहाँ के स्थानीय रहवासियों की मानें तो यह प्रथा लगभग 3000 साल पुरानी है।

वन इंडिया की खबर के अनुसार इसके पीछे बीजिंग शहर वालों की मान्यता रहती है कि अगर कुंवारे लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह अगले जन्म में कुंवारा नहीं मरता।

आस्था जब डर में तब्दील हो जाती है तो वह इंसान से कुछ भी करवा सकती है। वही बीजिंग के रहवासी कर रहे हैं, लड़के वाले ज्यादा से ज्यादा पैसे में महिला का शव खरीदने के लिए भी तैयार रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहाँ एक महिला का शव 20000 डॉलर तक भी बिक चुका है।

आपकी हैरानी का सिलसिला अभी टूटा नहीं है, क्योंकि अब मैं जो बताने वाला हूँ, वह और भी अधिक चौंका देने वाला है। मृत महिला के परिजन भी महिला के शव का सौदा करते हैं। अभी हाल ही में एक परिजन ने मृत महिला का शरीर 1 लाख 80 हज़ार युआन में बेचा था

हालाँकि चीनी सरकार इसे पूरी तरह गैरकानूनी घोषित कर चुकी है। मगर जब बात आस्था की हो तो किसी सरकार का कोई कानून उसे रोक नहीं सकता। मगर हर प्रथा दिमाग में एक घंटी जरुर बजाती है, और पूछती है, क्या यह सही है? इसका उत्तर तलाश करके रखियेगा क्योंकि जवाब हमें ही देना है।

 

ये भी पढ़े: प्रशंसकों की पसंद जानने के बाद भी आखिर क्यों फैंस को पसंद नहीं आया वरूण की फिल्म का ट्रेलर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED