Logo
April 24 2024 08:03 AM

गलत ढंग से खाना खाने से आती है बार बार डकार

Posted at: Dec 12 , 2017 by Dilersamachar 9814

दिलेर समाचार, लाइफस्टाइल डेस्क बार बार डकार आने की समस्या आपको शर्मिंदा और इर्रिटेट कर सकती है खास कर जब आप किसी पार्टी या शादी या किसी फंक्शन में हों। खाने के बाद या पीने के बाद डकार आना एक नार्मल प्रोसेस है लेकिन जरुरत से ज्यादा डकार आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आईये जानते है......

• कई बार आपके खान-पान का गलत तरीका भी डकार आने का कारण बनता है। तली-भुनी चीजें, कोल्ड्रिंक, फूलगोभी, बीन्स, ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है, जो डकार आने का कारण हो सकता है। इन चीजों को रात में न खाएं।

• गलत ढंग से खाना खाने या खाने के तुरंत बाद लेट जाने से पाचन क्रिया बिगड़ी है। कई बार तो अच्छी तरह से खाना चबाकर न खाने या खाने के बीच पानी पीने से पेट में गैस बनने लगती है, जो डकार के जरिए बाहर आती है। 

 

• सुबह खाली पेट चाय या कॉफी आदि पीने से पेट में गैस बनने लगती है और अक्सर एसिडिटी रहने लगती है। इसी की वजह से खाना अच्छे से पच नहीं पाता और खट्टे डकार आने लगते है। 

 

• कई बार छोटे-छोटे कारण पेट में गैस पैदा करके इस तरह की समस्याओं को जन्म देते हैं, जैसे ग्लास से पानी पीने के बजाए ऊपर से पीना, खाना खाते समय बात करना, च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है और यह समस्या होती है।

ये भी पढ़े: अनुलोम-विलोम से फेफड़े और हृदय को हमेशा रखे स्वस्थ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED