Logo
March 28 2024 03:08 PM

इस देश में जन्मी दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, वजन जान आप भी हो जाएंगे

Posted at: May 31 , 2019 by Dilersamachar 12787

दिलेर समाचार,  कैलिफोर्निया के सैन डिएगो स्थित एक अस्पताल ने दुनिया के सबसे छोटी नवजात बच्ची के जीवित बचने का खुलासा किया, जिसका जन्म के समय वजन मात्र 245 ग्राम था। डॉक्टर का कहना है कि इतन कम वजन वाली बच्ची का जीवित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। अस्पताल ने बच्ची को घर भेजने के बाद यह जानकारी दी है।

अमेरिका की आईओवा यूनिवर्सिटी की टाइनिएस्ट बेबीज रजिस्ट्री में उसे दुनिया का सबसे छोटा जीवित नवजात बताया है। जन्म के समय मात्र245 ग्राम वजन और सेब से भी छोटे आकार की इस बच्ची का नाम बेबी सेबाई रखा है।                                                                  

कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के शार्प मैरी बिर्च अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बेबी सेबाई की मां को दर्द बढ़ जाने के बाद दिसंबर, 2018 में इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी सिजेरियन तरीके से बेबी सेबाई का जन्म 23 हफ्ते और तीन दिन का हुआ था, जबकि एक सामान्य गर्भावस्था 40 हफ्तों की होती है। इसके चलते डॉक्टरों ने पहले ही बच्ची के माता-पिता को बता दिया था कि उनके पास अपनी बेटी को देखने के लिए सिर्फ एक घंटा है, क्योंकि इतने कम वजन वाले बच्चों का बचना लगभग नामुमकिन होता है।

अस्पताल ने बच्ची की मां का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बच्ची की मां ने बताया कि डॉक्टर ने बच्ची के एक घंटे से ज्यादा बचने की संभावना नहीं जताई थी। हालांकि, डॉक्टर की कोशिश से बच्ची पहले दो घंटे, फिर कुछ दिन और इसके बाद कुछ हफ्तों तक जीवित बच गई। अस्पताल के आईसीयू में पांच महीने तक रखे जाने के बाद उसका वजन 2.2 किलो तक पहुंच गया। हाल ही में बेबी सेबाई के स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से घर लाई हूं।

अस्पताल में सेबाई का ख्याल रखने वाली नर्स किम नोर्बी के मुताबिक, बच्ची का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक और नर्स एमा ने कहा कि सेबाई जन्म के समय इतनी छोटी थी बिस्तर पर दिखाई ही नहीं देती थी, वो हथेली में ही समा जाती थी।

ये भी पढ़े: MSME Loan: 1 घंटे से कम समय में मिलेगा 1 करोड़ का लोन, बस करना होगा ये काम

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED