Logo
March 28 2024 01:32 PM

पतला होने के नहीं हो सकता इससे आसान कोई भी तरीका

Posted at: Jul 5 , 2020 by Dilersamachar 9867

दिलेर समाचार, सुनीता गाबा। खाने-पीने के शौकीन लोग थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर अपने शरीर पर नियन्त्राण खो बैठते हैं। उसका परिणाम है शरीर का बिना इच्छा के बढ़ना जो देखने में भद्दा लगता है और स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक नहीं होता। अच्छा शरीर न केवल सुन्दर लगता है बल्कि स्वस्थ रहने के लिए भी जरूरी है। बस आवश्यकता है थोड़े से बदलाव की। अपने खानपान और जीवन शैली में कुछ समझदारी से परिवर्तन लाने पर पुनः आप अपने शरीर पर काबू पा सकते हैं।

किसी प्रकार की डाइटिंग करने से पूर्व अपने फैमिली डाक्टर से परामर्श कर उनके अनुसार चलें तो अधिक लाभप्रद होगा। कभी भी अपनी इच्छा से या अपने शुभचिन्तकों के कहने पर क्रेश डाइटिंग न करें। इससे आप पतले तो हो जाएंगे पर स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ सकता है। इनका भी ध्यान रखें

त जब भी खाएं, भूख से कम खाएं। दिन में मुख्य चार या पांच बार खाएं पर कम मात्रा में जिससे पाचन क्रिया क्रियाशील रहती है।

त अपने भोजन में रेशेदार भोजन को स्थान दें नहीं तो कब्ज़ की शिकायत हो सकती है जो कई बीमारियों को जन्म देती है।

त मीठे में अधिक कैलोरीज़ होती हैं। मीठे और वसायुक्त भोजन का सेवन कम से कम करें। गरिष्ठ भोजन को पचाने के लिए पाचन शक्ति को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे शरीर को विशेष कुछ नहंीं मिलता, बस कुछ समय के लिए जीभ का स्वाद ही अच्छा होता है।

त फल और सब्जियां अधिक खाएं।

त स्किम्ड दूध से बना दही और दूध पिएं।

त लाल मांस का कम से कम सेवन करें।

त निश्चित समय में व्यायाम करें और तेज चाल से सैर करें। तेज़ चलने से शरीर की ऊर्जा का प्रयोग तेजी से होता है।

त अपने भोजन में डॉक्टर के परामर्श अनुसार उचित विटामिन, खनिज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट को शामिल करें।

त वजन घटाने से पूर्व अपनी ‘इच्छा शक्ति’ मजबूत करें ताकि बार बार मन खाने को देखकर विचलित न हो।

त अपने मन को अधिक न मारें। भोजन में कुछ विभिन्नता लाते रहें ताकि एक ही प्रकार के भोजन से ऊब न जाएं।

त 10 से 12 दिन में एक बार अपनी पसंद का भोजन खायें पर सीमा का ध्यान रखें।

त तेजी से अपना वज़न कम न करें, न ही इस संबंधी कोई दवा लें। सहज पके सो मीठा होय के अनुरूप इच्छाशक्ति बनाएं और अपने लक्ष्य की और जुट जाएं। 

ये भी पढ़े: वैज्ञानिकों कोरोना को लेकर किया बड़ा दावा,कहा- हवा से भी फैलता है कोरोना

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED