Logo
April 20 2024 01:08 AM

इन 8 तरह के लोगों को है हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा

Posted at: Oct 22 , 2017 by Dilersamachar 9767

दिलेर समाचार, हार्ट अटैक का खतरा मोटे लोगों में होता है। लेकिन अगर यंग और फिट लोग लम्बे समय तक अपनी हेल्थ का ध्यान न रखें तो उन्हें भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। इसके लिए हेल्दी डाइट, रेग्युलर चेकअप और एक्सरसाइज काफी जरूरी है। CHL हॉस्पिटल, इंदौर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गिरीश कवठेकर बता रहे हैं कि किन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।

हेल्थ डेस्क।अभिनेता टॉम ऑल्टर की स्किन कैंसर के कारण मौत हो गई। उनके परिजनों के मुताबिक उन्हें स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (SCC) नामक बीमारी थी।

क्या होता है स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (SCC)?

बॉम्बे हॉस्पिटल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. मीतेश अग्रवाल के मुताबिक स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (SCC) नामक कैंसर स्किन की ऊपरी परत में बाहरी सेल्स में होता है। यह मुंह के अंदर और जेनिटल पार्ट्स में भी हो सकता है। इस कैंसर को फैलने से रोकने के लिए शुरु में ही पहचानकर इलाज करवाना चाहिए। स्किन पर लाल रंग वाले पपड़ीदार या चमड़ी जैसे धब्बे होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

स्किन में होने वाला SCC सेल्स की एक छोटी सी गांठ के रूप में शुरू होता है। बीमारी बढ़ने पर यह गलकर फूट जाता है और गांठ एक घाव में बदल जाती है। प्रभावित अंगों के आधार पर लक्षण भी काफी अलग-अलग होते हैं।

स्किन कैंसर के 5 संकेत


1. स्किन पर एक उभरी हुई गांठ जो फोड़े जैसी होती है। इसका रंग लाल या जामुनी हो सकता है। 
2. ये ट्यूमर काफी हार्ड होता है। धीरे धीरे यह फूटकर घाव में बदल सकता है। इससे खून निकलता है। 
3. स्किन पर एक खुरदुरे पैच के रूप में इसकी शुरुआत हो सकती है। जो घाव में बदल सकता है। 
4. होंठ, कान, हाथ के पीछे, जलने या कटने के निशानों पर पपड़ीनुमा स्किन पैच बन सकता है। 
5. शुरुआत में होठों, जेनिटल पार्ट्स या एनस में छोटी फुंसी हो सकती है। जो बढ़कर घाव बन सकती है।


किन्हें है स्किन कैंसर का ज्यादा खतरा?

1. फेयर स्किन - ज्यादा गोरे लोगों की स्किन में मेलानिन नामक पिगमेंट की कमी से सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणें कैंसर पैदा कर सकती हैं।

2. धूप में ज्यादा रहना- धूप में ज्यादा समय बिताने वालों को अल्ट्रावॉयलेट रेडिएशन का खतरा ज्यादा होता है। इससे SSC हो सकता है। 
3. कमजोर इम्यून सिस्टम- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से स्किन UV किरणों से बचाव नहीं कर पाती इससे कैंसर हो सकता है। 
4. हिस्ट्री- किसी को पहले सनबर्न, स्किन डिजीज, सफेद दाग जैसी कोई प्रॉब्लम हुई हो तो SSC होने के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं। 
5. जेनेटिक डिसऑर्डर- जेरोडर्मा पिगमेंटोसम जैसी बीमारी में स्किन सनलाइट के प्रति सेंसिटिव हो जाती है। इससे स्किन कैंसर हो सकता है।

कैसे करें स्किन कैंसर से बचाव?

1. तेज धूप से बचें- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे की तेज घूप काफी नुकसानदायक होती है। इससे बचें। 
2. सेंसिटिव पार्ट ढंककर रखें- कान और सिर के पीछे की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है। इसे ढंककर रखें। 
3. सनस्क्रीन लगाएं- जिन लोगों की स्किन ज्यादा गोरी हो वह धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 
4. डॉक्टर को दिखाएं- स्किन पर कोई असामान्य पैच या फुंसी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 
5. हेल्दी डाइट लें- पानी खूब पिएं। विटामिन E, सेलेनियम से भरपूर डाइट लें। टमाटर, चुकंदर, पालक, गाजर खाएं।

ये भी पढ़े: दोस्तों के साथ मूवी डेट पर निकलीं शाहरुख खान की बेटी, देखी आमिर खान की फिल्म

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED