Logo
April 26 2024 05:24 AM

आमिर के साथ काम करने वाली ये एक्ट्रेस बनीं मां

Posted at: Oct 25 , 2017 by Dilersamachar 9730

दिलेर समाचार, बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों किलकारियां गूंज रही हैं। इस साल कई एक्टर्स पैरेंट्स बने हैं और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन का नाम भी शामिल हो गया है।

'गजनी' और 'रेडी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस असिन मां बन गई हैं। असिन थोट्टुमकल ने एक बेटी को जन्म दिया है। राहुल शर्मा और असिन ने अपने घर आए इस नन्हें मेहमान का स्वागत किया है।

राहुल शर्मा ने इस खुशख़बरी की जानकारी एक बयान के जरिए दी है। राहुल ने कहा है कि, हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें परी जैसी बेटी हुई है। पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए बहुत स्पेशल और एक्साइटिंग रहे हैं। हम अपने शुभ चिंतकों का घन्यवाद करना चाहते हैं। उन सबका भी शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारे सफर में साथ रहे हैं और जिन्होंने हमें प्यार और सपोर्ट दिया।

आपको बता दें कि, असिन ने पिछले साल एक प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। यह भी बता दें कि, हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने 20 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया। इससे पहले हाल ही में अभिनेत्री सोहा अली ख़ान मां बनी हैं। इस साल दशहरे से एक दिन पहले नवमी के शुभ अवसर पर सैफ़ की बहन सोहा अली ख़ान ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोहा के पति और अभिनेता कुणाल खेमू ने ट्विटर के जरिये सबसे पहले यह खुशखबरी दी थी।

ये भी पढ़े: ऐसे आप भी कर सकते हैं अपने खोए हुए मोबाइल का पर्सनल डाटा डिलीट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED