Logo
March 29 2024 07:32 AM

कारोबार के लिए इन राशियों का दिन है बहुत अच्छा

Posted at: Dec 1 , 2017 by Dilersamachar 9786

दिलेर समाचार, राशिफल को जानिए। आपको हर तरह की समस्याओं का समाधान यहां पर मिलेगा। आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। जब आप कोई काम करने जाते है आपकी राषि से ही इसके सही या गलत परिणाम आते है।

ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं (28 नवम्बर) आपका राशिफल आप के प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में क्या कहता है,जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रमोद मिश्रा जी से...

 

मेष राशि

कार्य योजना में फेरबदल करके आज आप अच्छा मुनाफा कमाएंगें। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने का आप प्रयास कर रहे थे वो आज पूरा होने वाला है। भावनाएं अच्छी रहेंगी। आपके आय के श्रोत आज बढ़ेंगें।

 

वृष राशि

आज आप जरूरतमंदों की मदद करके सफलता प्राप्त करेगें। आज आज जो जिम्मेदारी से काम करेगें उसमे आप लाभ प्राप्त करेगें। कई काम आप काफी मेहनत से भी आज करेगे पर उसमें आपको लाभ नहीं मिलेगा।

 

मिथुन राशि

आज आपका भाग्योदय संभव है। आपका जो घरेलू विवाद सुलझ नहीं रहा था वो सुलझने वाला है। संबंध आपके अच्छे रहेगें। पारिवारिक रिश्ते भी आपके अच्छे रहेगें।

 

कर्क राशि

धन संबंधी मामलों में विशेष उन्नति दिखाई दे रही है। आज संबंधी आपकी मदद को आएगे पर रास्ते में आपका साथ छोड़ देगें। आपके अधूरे कार्य आज पूरे होने वाले है। मेहनत से काम करें।

 

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आय के नए श्रोत मिलेगे। आज आपका दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। वाणी को सौम्य बनाएं रखें।

 

कन्या राशि

व्यापार के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। अगर आप कुछ व्यापारी सौदे करना चाहते है तो आज करें। माता मिता के स्वास्थ को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

तुला राशि

आयात निर्यात आज आपका धन संबंधी अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक पक्ष में कुछ उलझनें हो सकती है। इसका आपको ध्यान रखना है। आज आपकी कार्यशैली अच्छी रहेगी।

 

वृश्चिक राशि

कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते है। विदेश यात्रा के संयोग दिखाई दे रहे है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपस कोई बड़ी छलांग लगा सकते है।

 

धनु राशि

आज आपकी कारोबारी यात्रा बहुत अच्छी रहेगी। सबको साथ में लेकर चलने में आज आपकी भलाई है। आपको किसी की मदद करने से खुशी मिलेगी।

 

मकर राशि

आज नई तकनीकि के प्रयोग से आपके जीवन में एक नया निखार आएगा। आपकी अधूरी योजनाएं आज पूरी होने वाली है। आज आपका भाग्य आपके साथ है।

 

कुंभ राशि

आज आपकी वाणी और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। जो काम आप आज करना चाहते है वो आराम से करेगें। मेहनत से आप अनुकूल लाभ आज उठाएंगें। कला से जुड़े लोग आज आपसे मिलने वाले है।

 

मीन राशि

आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन परेशान रहेगे। अगर आज आप किसी के आधीन है या कोई आपके आधीन है तो आपको वो व्यक्ति परेशान कर सकता है। सुख सुविधा पर आपका खर्च संभव है। प्रियजनों से मुलाकात होगी।

ये भी पढ़े: इन राशियों के लिए शेयर मार्केट में आज पैसा लगाना लाभदायक है, जानिए

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED