Logo
April 25 2024 10:02 PM

सोने के यह तरीके आपकी उम्र को कर देते हैं आधा

Posted at: Aug 1 , 2020 by Dilersamachar 10462

दिलेर समाचार,सोना शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर की थकान दूर होती है। लेकिन सोते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना सोने के चक्कर आपको अपनी उम्र खोना पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में सोने का भी एक निर्धारित समय बताया गया है? आप मानें या ना मानें, लेकिन शास्त्रों के अनुसार सही समय के अलावा अन्य किसी भी समय पर यदि व्यक्ति सो जाता है तो इसका उस व्यक्ति पर बुरा प्रभाव होता है।    

 केवल शास्त्र ही नहीं, वरन् विज्ञान के अनुसार भी सोने का सही समय केवल रात का ही है। इसके अलावा दिन में सोना सही नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसे लोगों को रोग चिपक जाते हैं।

 जो लोग शाम को सोते हैं उनका क्या? शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोगों की उम्र घटती जाती है और अंत में वे अपनी उम्र से काफी जल्दी मौत को प्राप्त होते हैं। इसका कारण भी शास्त्रों में काफी विस्तार से समझाया गया है।

 व्यक्ति को कभी भी पांव पर पांव रखकर नहीं सोना चाहिए। पांव पर पांव रखकर बैठना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है कि इस प्रकार से सोना और बैठना दोनों ही व्यक्ति की उम्र को कम करता है।

ये भी पढ़े: सुशांत Sucide Case: सुशांत के बॉडीगार्ड ने कहा 'साहब सोते रहते थे और रिया मैम खूब पार्टियां करती थीं'

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED