Logo
April 23 2024 11:36 AM

ब्लू व्हेल से भी ज़्यादा खतरनाक है यह गेम, खेलने से पहले आप भी 50 बार सोचेंगे.!!

Posted at: Sep 22 , 2020 by Dilersamachar 9808

दिलेर समाचार, ब्लू व्हेल’ गेम का कहर पूरी दुनिया में बच्चों से लेकर बड़ों तक के सिर चढ़कर बोल रहा था। अब तक दुनियाभर में सैंकड़ो बच्चों ने इस गेम को खेलकर अपनी जान गंवा दी है। ऐसा ही एक खतरनाक गेम और आया है, जिसका नाम है ‘रेपले’(Rapelay)।

जानकारी के अनुसार यह गेम ब्लू व्हेल से भी ज्यादा घातक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गेम बलात्कार पर आधारित है। इस गेम में खिलाड़ी को रेप करने के लिए  मानसिक तौर पर उकसाया जाता है। इस गेम में अश्लीलता और नंगेपन का बोलबाला है। जो भी इस गेम को खेलता है वह मानसिक रूप से किसी का बलात्कार करने के लिए गेम के दबाव में आ जाता है। शुरू होते ही यह गेम कई देशो में बैन भी हो चुका है।

इस गेम में खेलने वाले के अलावा तीन और लोग भी मौजूद होते हैं। वर्चुअल सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि यह खेलने वाले के अंदर उत्तेजना बढ़ा देता है। इस गेम में एक मां और उसकी दो जवान बेटियां हैं। इस गेम को खेलने वाले व्यक्ति को इन 3 महिलाओं के साथ यौन संबंधित गतिविधि और रेप जैसे टास्क परफॉर्म करने होते हैं। खेलने वाले व्यक्ति को तीनों महिलाओं का वर्चुअल रेप करने को कहा जाता है।

इस गेम को खेलने के बाद यौन संबंधित अपराध काफी बढ़ चुके थे। ऐसे में जरूरी है कि हमारे देश में भी लोग इस गेम को लेकर जागरूक रहे। Rapelay एक ऐसा गेम है जो कि किशोरावस्था के बच्चों पर बहुत बुरा असर डाल रहा है।

ये भी पढ़े: ‘A’, ‘B’ और ‘C’ ग्रेड की फिल्में क्या होती हैं, ऐसे मिलती है ग्रेडिंग

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED