Logo
April 25 2024 05:27 AM

शबाना ने निकाह को लेकर कही ये बड़ी बात

Posted at: Aug 30 , 2017 by Dilersamachar 9747

दिलेर समाचार, मुंबई। अभिनेत्री शबाना आजमी का मानना है कि इस्लाम में जन्नत में निकाह तय नहीं होते, बल्कि यह तो एक अनुबंध की तरह होता है। उत्तर प्रदेश के मदरसों में तलाक के सही तरीके सिखाने के लिए लेख साझा करते हुए शबाना ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "इस्लाम में निकाह कोई जन्नत में तय नहीं होता। यह एक अनुबंध है। हमें एक आदर्श 'निकाहनामा' की जरूरत है, जो सच्चे मन से तैयार किया गया अनुबंध हो।"

लेखक-गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना हमेशा से सामाजिक मुद्दों पर मुखर रही हैं।

पिछले सप्ताह उन्होंने तीन तलाक पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि यह निर्णय देश में बहादुर मुस्लिम महिलाओं की जीत है।

वह मिजवान वेलफेयर सोसाइटी नामक एनजीओ भी चलाती हैं। इसकी शुरुआत कैफी आजमी ने की थी।

ये भी पढ़े: Redmi 4 की अमेजन पर सेल, दे रहा है गिफ्ट वाउचर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED