Logo
March 29 2024 04:49 AM

चेक के निचे लिखे 23 नंबर का ये होता है मतलब...

Posted at: Sep 22 , 2020 by Dilersamachar 9844

ATM के जमाने में भी काफी सारे लोग Cheque का इस्तेमाल करते हैं। Cheque के बारे में पूछा जाए तो आपके जहन में यकीनन अमाउंट, साइन, नाम और चेक नंबर की बात आती होगी। लेकिन आप जानते है कि चेक के नीचे दिए गए नंबरों का क्या मतलब होता है? चेक में नीचे की तरफ दिए 23 डिजिट नंबर बेहद खास होते है। इसमें हर 6 डिजिट्स का कुछ मतलब होता है।

1. चेक Number

Cheque में नीचे दिए गए नंबरों में से शुरुआती 6 डिजिट चेक नंबर कहलाते हैं। रिकॉर्ड के लिए सबसे पहले चेक नंबर देखा जाता है।

2. MICR कोड

इसका मतलब Magnetic Ink Corrector Recognition होता है। अगले 9 डिजिट्स इसी से संबंधित होते हैं। इस नंबर से पता चलता है कि चेक किस बैंक से जारी हुआ है। इसे चेक रीडींग मशीन पढ़ती है। यह तीन भागों में बंटा होता है।

– पहला भाग होता है सिटी कोड यानी सीरीज की पहली तीन डिजिट आपके शहर का पिन कोड जिससे पता लगाया जा सकता है कि चेक किस शहर से है।

– दूसरा भाग होता है बैंक कोड। अगली तीन डिजिट यूनीक कोड होता है। हर बैंक का अलग यूनीक कोड होता है। जैसे ICICI बैंक का 229 आदि।

– तीसरा भाग होता है ब्रांच कोड। हर बैंक का अलग ब्रांच कोड होता है। यह कोड बैंक से जुड़े हर ट्रांजैक्शन में प्रयोग किया जाता है।

3. बैंक अकाउंट नंबर

अगली 6 डिजिट बैंक अकाउंट नंबर होती है। यह नंबर नई चेक बुक्स में होता है, पहले जो पुरानी चेक बुक्स होती थी उसमें यह नंबर नहीं होता था।

4. ट्रांस्जेक्शन ID

आखिरी की दो डिजिट ट्रांस्जेक्शन ID होती है। 29, 30 और 31 एट पार चेक को दर्शाते हैं और 09, 10 और 11 लोकल चेक को।

ये भी पढ़े: अगर आपके पास भी है ऐसे सिक्के, तो आप भी बन सकते हैं रातों-रात अमीर!

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED