Logo
March 28 2024 02:53 PM

देश की ये छह छोरियां एशियाई खेल में ताल ठोकेंगी

Posted at: Jun 10 , 2018 by Dilersamachar 10238
दिलेर समाचार,पूरे देश से चुनी गई छह महिलाएं जकार्ता में अगस्त में होने वाले एशियाई खेले में ताल ठोकेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने एशियाई खेल में हिस्सा लेने वाली महिला टीम की घोषणा रविवार को की। इसमें लगभग सभी वही पहलवान हैं जो राष्ट्रमण्डल खेल में लगी थीं। बस बबिता की जगह पिंकी का चयन हुआ है। टीम में राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, पिंकी, राष्ट्रमण्डल खेल की रजत पदक विजेता पूजा ढांडा, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, राष्ट्रमण्डल खेल की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान और किरन बिश्नोई शामिल हैं। यूपी की पहलवान उभरती हुई पहलवान दिव्या काकरान में रविवार को कमाल कर दिया। उन्होंने अपने कहीं ज्यादा अनुभवी और मौजूदा एशियाई चैंपियन नवजोत कौर को पटखनी देकर एशियाई खेल का टिकट पक्का कर लिया है। दिव्या की यह जीत इस साल की अब तक की सबसे सनसनीखेज रही। दिव्या हाल ही में राष्ट्रमण्डल खेल में कांस्य पदक जीतकर लौटी हैं। साई सेंटर सरोजनगर में रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और अन्य चयनकर्ताओं के सामने टीम का ओपेन ट्रायल हुआ। इसमें जो पहलवान जीतीं उन्हें एशियाई खेल का टिकट दिया गया। बबिता फोगाट चोट के कारण कैम्प से बाहर हैं। इसलिए वह ट्रायल नहीं दे सकीं। ऐसे में उनके भार वर्ग में हरियाणा की ही पिंकी ने फाइनल बाउट जीतकर एशियाई खेल में खेलने का हक पाया। मार्च में हुई एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नवजोत कौर ने इतिहास रचा था। वह पहली भारतीय पहलवान थीं जिसने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ट्रायल फाइनल बाउट में जीत दर्ज करने वाली यूपी की दिव्या काकरान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल ही सीनियर में कदम रखा है। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हैं। मैट पर सामने वाले को वह सिर्फ विरोधी पहलवान समझती हैं। यही कारण है कि वह अपना 100 परसेंट दे पाती हैं। उन्हें अच्छा लग रहा है कि वह एशियाई खेल में हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम : विनेश फोगाट (रेलवे, 50 किग्रा), पिंकी (हरियाणा, 53 किग्रा), पूजा ढांडा (हरियाणा, 57 किग्रा), साक्षी मलिक (रेलवे, 62 किग्रा), दिव्या काकरान (यूपी, 68 किग्रा), किरन बिश्नोई (रेलवे, 76 किग्रा)

ये भी पढ़े: केजरीवाल ने किया दावा अब CBI ने मोहल्ला क्लीनिक की जांच शुरू की

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED