Logo
April 19 2024 05:39 PM

खाने से पहले चारों तरफ पानी छिड़कने के पीछे है ये खास बात

Posted at: Sep 29 , 2017 by Dilersamachar 9810

दिलेर समाचार,अगर भारतीयों की बात की जाए तो ज्या‍दातर लोग अपनी परंपराओं को भूलते जा रहें है|जिनका हमारे बुजुर्ग बहुत ही ईमानदारी से पालन करते हैं। तमाम मान्यंताओं के बीच यहां हम एक ऐसी ही मान्यमता का जिक्र कर रहें हैं जो धीरे-धीरे हमारे बीच से विलुप्ता होती जा रही है।

आपके हाथों की उंगलियां भी खोलती हैं आपकी personality का राज़
आपको याद होगा जब आपके पिता या दादा जी भोजन करने से पहले थाली के चारो तरफ तीन बार जल (पानी) छिड़कते थे। इसके साथ ही कुछ लोग मंत्रोच्चातर भी करते थे। उत्त-र भारत  में इसे चित्र आहति और तमिलनाडू में परिसेशनम के नाम से जाना जाता है।
ऐसा इसलिए किया जाता था, क्योंाकि ऐसा करके हमारे बुजुर्ग अन्नस के प्रति सम्माान प्रकट  करते थे। यही नही इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वजहें भी हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।
खाने से पहले उसके चारों और क्यों छिड़कते है जल दरअसल, पुराने जमाने में ज्यासदातर लोगों के मकान कच्चेम होते थे, इसलिए घर की फर्श भी कच्ची होती थी। इसके अलावा लोग जमीन पर बैठकर ही खाना खाते थे, जिनके पास थाली होती थी वह थाली में खाते थे, जिनके पास कुछ नही होता था वह केले के पत्तोंल में खाना खाते थे।
अगर खाना खाते समय कोई बगल से गुजरे तो फर्श की धूल उड़कर भोजन में ना पड़े इसलिए लोग थाली के चारो तरफ पानी छिड़कते थे। ऐसा करना सेहत की दृष्टि से भी बहुत महत्विपूर्ण थी। आज भी तमाम लोग फर्श पर बैठकर भोजन करते हैं, खासकर गांवों में अभी भी ऐसा करने का प्रचलन है।
ऐसे में खाने में धूल मिट्टी जाना स्वा भाविक है। ऐसे में अगर आप भी थाली के चारों तरफ पानी छिड़कते हैं तो इससे आपके भोजन में धूल नही जाएगा, जिससे आप बैक्टींरिया से बचे रहेंगे जिससे आप बीमारियों और किसी प्रकार की एलर्जी की समस्यां से पीड़ित होने से बच जाएंगे।
पहले ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि कीड़े, मकोड़े चलकर खाने में ना पहुंचे। पानी के कारण वह थाली तक नही पहुंच पाते थे। कीड़े, मकोड़ों से विशेषकर रात में दिक्कात होती थी।
भरपूर रोशनी नही होने के कारण ऐसा किया जाता था। ऐसा करना आज भी कहीं न कहीं फायदेमंद है। इसके साथ ही जमीन पर बैठकर भोजन करने की परंपरा का भी अपना महत्वत है।गांवों में ज्यादातर लोग आज भी जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं। जमीन पर बैठकर खाना खाने से हमारी पीठ कई बार मुड़ती जिससे रक्तभ का प्रवाह और पाचनतंत्र सही होता है। खाना पचाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े: बौखलाहट मे ये हरकतें कर रहे हैं रविंद्र जडेजा

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED