Logo
April 24 2024 05:15 AM

शास्त्रों के अनुसार मना है नारी को ये काम

Posted at: Aug 22 , 2017 by Dilersamachar 9860

दिलेर समाचार,महिला अपने अच्छे आचरण से घर को स्वर्ग के समान बना देती है। कहा जाता है कि एक मकान, घर तब ही बनता है जब उसमें रहने वाली महिला अपने कर्तव्यों को समझकर उसका पालन करे। हर धर्म में महिला का स्थान उत्तम ही रखा गया है। साथ ही महिलाओं के लिए कई काम ऐसे भी बताए गए हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। 

आज हम ऐसी ही कुछ बातें जानने वाले हैं। इसके अंतर्गत हम आपको बताएंगे वो बातें जो केवल पुरुष ही कर सकते हैं। महिलाओं को ये काम करना मना है। कारण कि महिलाएँ यदि ऐसे काम करती हैं तो इसके बहुत ज्यादा नुकसान भी हो सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी शुभ कार्य में अमूमन पुरुष ही नारियल फोड़ते हैं। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को यह काम करने की मनाही है

शास्त्रों के अनुसार किसी भी स्त्री को अपने पति से बहुत अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। जीवन साथी से दूरी स्त्री और पुरुष के जीवन में कई परेशानियाँ खड़ी कर सकता है।
आगे जानिए महिलाओं के लिए किस चीज को वर्जित बताया गया है।  

यह बात तो आप जानते ही होंगे कि हनुमान को ब्रह्मचारी माना जाता है। महिलाएं, हनुमान की पूजा तो कर सकती हैं लेकिन उन्हें हनुमान को स्पर्श करने के लिए मना किया गया है।

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को गायत्री मन्त्र का जप नहीं करना चाहिए। हालाँकि इस पर गायत्री परिवार के प्रमुख आचार्य श्री राम शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस जप को महिलाओं के लिए श्राप मुक्त कर दिया है।
आगे जानिए महिलाओं को भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। 

शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों को किसी भी परिस्थिति में अपना घर नहीं छोड़ना चाहिए अर्थात पराए घर में रुकना नहीं चाहिए। इस बात की अनदेखी करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

ओम मंत्र' का अभ्यास करने से कई शारारिक और मानसिक फायदे मिलते हैं लेकिन कई जगह ऐसा भी माना गया है कि महिलाओं को यह जप नहीं करना चाहिए। इस बात में कितनी सच्चाई है। इसके लिए हमारा आपसे निवेदन रहेगा कि आप किसी ब्राह्मण से इसके बारे में अवश्य पूछें।

साबूत कुम्हरा (कद्दू) और सीताफल मह‌िलाओं को नहीं काटना चाह‌िए। हाँ, पहले पुरूष थोड़ा सा काट दें तो म‌ह‌िलाएं इसे काट सकती हैं।
आगे जानिए वो बात जो महिलाओं को जानना है जरूरी।

कई धर्मों में अलग-अलग नियम के तहत देवताओं को बलि चढ़ाई जाती है। महिलाओं को बलि देने की मनाही है। यह काम केवल पुरुष ही कर सकते हैं। 

तो ये थी कुछ बातें, जिन्हें करने से महिलाओं को बचना चाहिए। यदि आप ऐसी और भी बातें जानना चाहते हैं तो हमें जरूर लिखें।

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को आलस से बचना चाहिए। उन्हें किसी भी काम में आलस बिल्कुल नहीं दिखानी चाहिए। 

ये भी पढ़े: मंगलसूत्र पहनने से होते हैं महिलाओं को ये स्वास्थ्य लाभ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED