Logo
March 29 2024 09:19 PM

'यौनशक्ति' बढ़ाने वाला ये कीड़ा बिकता है इस देश में

Posted at: Sep 11 , 2017 by Dilersamachar 10207

वैसे तो पूरी दुनिया के तस्करों की नजर इस कीड़े पर बनी रहती है लेकिन चीन और जापान जैसे देशों में इसकी खूब माँग है। इसके सत्व से ऐसी दवाएँ बनती हैं जो यौन शक्ति बढ़ाने में बहुत कारगर है इसका काम ‘यौन शक्ति’ बढ़ाने होता है। इस कीड़े का नाम यारसागुंबा है

यारसागुंबा एक फंगस है जो हिमालय के बेहद बर्फीले स्थानों में पाया जाता है। इस भूरे रंग के फफूंद की लंबाई 7 से 9 इंच की होती है। इसे जाडे का कीड़ा या की़ड़ा जड़ी भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यारसागुंबा में बिटामिन बी-12, मेनोटाल, कार्डिसेपिक अम्ल, इर्गोस्टाल के साथ-साथ 25 से 32 प्रतिशत तक कार्डोसेपिन और डीपॉक्सीनोपिन भी होता है। इसका यौनशक्ति वर्धक दवाओं में इस्तेमाल होता है

इस कीड़े की खोज की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। करीब 1500 साल पहले तिब्बतियों ने इसकी खोज की थी। जब वो अपने जानवरों को चराने ले जाते थे तो इन कीड़ों को खाकर पशुओं में अभूतपूर्व परिवर्तन होता था। तभी इसकी खोज की गई। भारत में इस कीड़े की निकासी पर रोक है इसलिए इसकी चोरी छुपे तस्करी की जाती है। लेकिन नेपाल और तिब्बत में  वहाँ के स्थानीय लोग ही इसकी बिक्री करते हैं। चीन में यह 15 से 20 लाख रुपए प्रति किलो तक बिकता है।

ये भी पढ़े: पैसे की तंगी के कारण इस सिंगर ने अपना खून बेचकर किया गुजारा

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED