Logo
April 25 2024 09:52 AM

युवक के तीन टुकड़े कर बना दी फ्रिज में कब्र

Posted at: Oct 15 , 2017 by Dilersamachar 9889

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में हत्या का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कई दिनों से लापता एक शख्स का शव उसी के दोस्त के कमरे के फ्रिज से टुकड़ों में पॉलिथीन में पैक बरामद किया गया है। घटना महरौली के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड निवासी विपिन जोशी कई दिनों से लापता था। विपिन के भाई के कहने पर जब पुलिस ने शनिवार को उसके दोस्त का घर खंगाला तो फ्रिज में तीन टुकड़ों में बंद उसकी लाश बरामद हुई।

विपिन अपने दोस्त बादल मंडल के साथ एक रेस्त्रां में कई सालों से काम कर रहा था। 15 दिन पहले बादल की पत्नी गांव गई थी। 9 अक्टूबर को विपिन, बादल के घर आया और दोनों ने यहां साथ में शराब पी। अगले दिन शाम करीब चार बजे बादल कमरे का ताला लगा चला गया। इधर, विपिन के घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने गांव में ढूंढा लेकिन नहीं मिला।

भाई के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर उसने महरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। दोस्त बादल के बारे में भी पुलिस को बताया। मामले की जांच कर रही पुलिस शनिवार शाम सैदुलाजाब स्थित मंडल के घर पहुंची तो वह बंद मिला।

पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में ताला तोड़ा और अंदर गई, जहां पुलिस को खून के निशान मिले। शक पुख्ता होने पर कमरे की तलाशी ली गई तो पुलिस को फ्रिज से विपिन की तीन टुकड़ों में लाश मिली।

विपिन का दोस्त बादल फिलहाल फरार है। पुलिस अधिकारियों को शक है कि बादल ने ही विपिन की हत्या कर लाश को फ्रिज में रखा है। मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़े: जेटली बोले- गुजरात चुनाव के नतीजे आने दें, पता चल जाएगा लोग किसके साथ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED