Logo
April 20 2024 06:20 PM

रैम्प वॉक के लिए जा रही थीं दिशा, किस वजह से बचाया टाइगर श्रॉफ ।

Posted at: Aug 23 , 2017 by Dilersamachar 9608

दिलेर समाचार, लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन टाइगर श्रॉफ ने ये साबित कर दिया की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को लेकर वो कितने प्रोटेक्टिव हैं। दरअसल, टाइगर ने दिशा को रैम्प वॉक के दौरान उस वक्त प्रोटेक्ट किया, जब वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो सकती थीं। बता दें कि पांच दिनों तक चलने वाला लैक्मे फैशन वीक-2017 का रविवार को लास्ट डे था। क्या हुआ था दिशा के साथ...
- दरअसल दिशा से पहले टाइगर श्राफ रैम्प वॉक करने आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि रैम्प को मिरर फ्यूचरिस्टिक थीम पर बनाया गया था, जिसमें वॉक करने वाले की परछाई साफ झलक रही थी।
- इसके बाद जब दिशा पाटनी रैंप पर आने वाली थीं तभी टाइगर उनके पास पहुंच गए और कान में कुछ कहा। इसके बाद दिशा ने वॉक नहीं किया और स्टेज के साइड में जाकर ऑर्गनाइजर्स से कुछ बात की। 
- दिशा इस दौरान शिमरिंग शार्ट ड्रेस पहनकर रैम्प वॉक करने वाली थीं, जिसका रिफ्लेक्शन साफ तौर पर किसी बड़े मालफंक्शन के रूप में सामने आ सकता था। 
- हालांकि टाइगर ने समय रहते दिशा को आगाह कर दिया। इसके बाद दिशा ने सिर्फ रैम्प के बाहर ही पोज दिए। 
बेटी के साथ पहुंचीं भाग्यश्री...
लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पहुंचीं। इनके अलावा भाग्यश्री अपनी बेटी के साथ नजर आईं। जैकलीन फर्नांडिज, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेन्द्रे, इलियाना डिक्रूज, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, कियारा आडवाणी, श्रिया सरन, पूजा हेगड़े और ईशा गुप्ता भी पहुंचीं।

ये भी पढ़े: अगर आप सोने जा रहे हैं तो पहले जरूर पढ़ लें ये शानदार खबर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED