Logo
April 20 2024 06:22 PM

आज भारत में दस्तक दे सकता है Nokia 6.1 Plus

Posted at: Aug 21 , 2018 by Dilersamachar 10171

दिलेर समाचार, HMD Global आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को लॉन्च कर सकती है। एचएमडी ग्लोबल ने आज नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है कि आज लॉन्च इवेंट के दौरान कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च होगा। Nokia 6.1 Plus के नाम से नोकिया एक्स6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में लाया गया था। पता चला है कि Nokia 6.1 Plus की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart पर हो सकती है। Flipkart पर हाल ही में एक टीजर जारी किया गया। यह टीजर इस बात का संकेत देता है कि भारत में Nokia 6.1 Plus वेरिएंट के लिए कंपनी ने HMD Global के साथ पार्टनरशिप की है। याद करा दें कि जून में Nokia X6 के सपोर्ट पेज को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया था। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Nokia 6.1 Plus की भारत में संभावित कीमत

नोकिया के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को हॉन्ग कॉन्ग में 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Nokia X6 की कीमत  1,299 चीनी युआन (लगभग 13,800 रुपये) है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये) है. भारत में Nokia 6.1 Plus की कीमत क्या होगी, फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है।
 

Nokia 6.1 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन

Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन Nokia X6 से मिलते जुलते हैं। नोकिया का यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

ये भी पढ़े: Kerala Flood 2018: मांगे सेनेटरी नैपकिन तो मिला ये जवाब

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED