Logo
April 17 2024 12:00 AM

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग में दो हुए घायल

Posted at: Dec 2 , 2017 by Dilersamachar 10028

दिलेर समाचार, मुंबई। उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में शुक्रवार रात छह सीटों वाले एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग में उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।

धुले के पुलिस अधीक्षक एम. रामकुमार ने बताया कि विमान में खराबी आने के बाद पायलट जेपी शर्मा ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया था।

दतारली गांव के पास विमान के क्रैश होने की संभावना के मद्देनजर रात करीब आठ बजे पायलट ने गांव के नजदीक ही एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की। यह विमान धुले फ्लाइंग क्लब का था।

एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े: प्रद्युम्न मर्डर मामले में SC के जज ने किया सुनवाई से इन्कार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED