Logo
April 20 2024 01:20 AM

लूट की दो बाइकों के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Posted at: Feb 15 , 2018 by Dilersamachar 9947

दिलेर समाचार, सहरसा। बिहरा व नवहट्टा थाना क्षेत्र में लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की दो मोटसाइकिल व चार मोबाइल जब्त किये गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कई लूटकांड का खुलासा किया है। साथ ही अपराध में अपनी संलिप्तता भी बतायी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहरा-बनगांव थाना सीमा क्षेत्र के सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के किनारे बदमाशों द्वारा लूट कांड का योजना बना रहे चार बदमाशों की गुप्त सूचना मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष सुमन कुमार एवं बनगांव थानाध्यक्ष मो. सरवर आलम ने पुलिस बल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। इस क्रम में लूट की दो बाइक व चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर दोनों थाना पुलिस ने बिहरा, बनगांव एवं सहरसा के कई स्थलों पर छापेमारी की। हालांकि रात भर जारी छापेमारी मे पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश सिहौल निवासी रतन झा तथा तुलसियाही निवासी राकेश साह है। रतन झा डेढ़ वर्ष पूर्व सदर थाना में दर्ज कांड बाइक लूट एवं आर्म्स  एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है। वहीं सुपौल थाने में दर्ज एक बाइक लूट कांड का वांछित आरोपी भी बताया गया है। बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रतन ने बरामद दोनों बाइक नवहट्टा थाना क्षेत्र एवं बिहरा थाना क्षेत्र के अगवानपुर-दौरमा पथ में लूटी गई बताया है। वहीं सहरसा एवं सुपौल थाना क्षेत्र में भी कई बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी 

 

ये भी पढ़े: ई-वे बिलिंग सिस्टम को लागू करने में जल्दबाजी न करे सरकार : वरमानी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED